{"_id":"25afcdcb51f884e879e5e077767d9726","slug":"aipmt-application-with-late-payment-fee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIPMT: नए साल से विलंब शुल्क के साथ करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
AIPMT: नए साल से विलंब शुल्क के साथ करें आवेदन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 01 Jan 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए तीन मई को होने वाले ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट(एआईपीएमटी) के लिए आवेदन करने को गुरुवार से 1200 रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2014 तय की थी। एक जनवरी 2015 से 31 जनवरी 2015 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। लेकिन अब अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
1200 की जगह 2400 रुपए
सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों को अब 1200 के बजाए 2400 रुपए देने होंगे जबकि एससी, एसटी व विकलांग अभ्यर्थियों को को 650 के बजाए 1850 रुपए शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
31 जनवरी के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एआईपीएमटी तीन मई 2015 को देशभर में एक साथ आयोजित की जाएगी।
यहां करें आवेदन : www.aipmt.nic.in