फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AIIMS Result: Prakash Gupta Tricity Topper

AIIMS रिजल्ट: प्रकाश गुप्ता बने ट्राइसिटी टॉपर

Thu, 26 Jun 2014 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
AIIMS Result: Prakash Gupta Tricity Topper

देश के सबसे प्रतिष्ठित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) एंट्रेंस एग्जाम में ट्राइसिटी के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एम्स की ओर से एमबीबीएस सीटों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा का बुधवार शाम रिजल्ट घोषित हुआ।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच-32 में हड्डी विशेषज्ञ डॉ. परमानंद गुप्ता के बेटे प्रकाश गुप्ता ने ऑल इंडिया में 5वां और ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


प्रकाश गुप्ता ने हाल ही में एआईपीएमटी में ऑल इंडिया में 26वीं रैंक हासिल की थी। एम्स रिजल्ट में टॉप 50 में शहर के छह होनहार शामिल हैं।

टॉप 50 में शहर के 6 होनहार

AIIMS Result: Prakash Gupta Tricity Topper

सेक्टर-37 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सागर राठी ने 12वीं रैंक हासिल की है। चंडीगढ़ कोचिंग सेंटर से कोचिंग लेने वाले संगरुर निवासी रुचित सिंगला ने ऑल इंडिया 29 रैंक और मोहिल गर्ग ने 31वीं रैंक हासिल की है।

सेक्टर-26 सेक्रेड हार्ट स्कूल की चित्राक्षी को 36वीं और अंजली गर्ग को ऑल इंडिया 46वीं रैंक मिली है। अमर उजाला से बातचीत में प्रकाश गुप्ता ने सफलता का श्रेय परिवार और टीचर्स डॉ. संगीता खन्ना और डॉ. अरविंद गोयल को दिया।

ट्राइसिटी में एम्स रिजल्ट में चित्राक्षी ने पांचवां स्थान पाया है। दिल्ली और देश के 6 अन्य एम्स के लिए ट्राइसिटी से 15 से अधिक विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई है।

एम्स दिल्ली में जनरल कोटे की 50 सीटें
देश के प्रतिष्ठित एम्स दिल्ली में कुल 72 सीटें हैं। इसमें जनरल कैटेगरी की 50 सीटें हैं। इस बार से देश के छह नए एम्स में 100 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। नए एम्स में ऋषिकेश, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, रायपुर और पटना की कुल 600 सीटों पर दाखिला मिलेगा।

चमक बिखेर रहे ट्राइसिटी के होनहार

AIIMS Result: Prakash Gupta Tricity Topper

एम्स रिजल्ट में शहर के होनहार पिछले कुछ सालों से जबर्दस्त रिजल्ट दे रहे हैं। 2013 में अर्णव अग्रवाल ने ऑल इंडिया में पहला स्थान पाया था। एम्स के अलावा आईआईटी और एआईईईई में भी स्टूडेंट्स देशभर में पहला स्थान हासिल कर शहर का मान बढ़ा चुके हैं।

वर्ष 2006 में चंडीगढ़ के छात्र रघु महाजन ने आईआईटी और एआईईईई में ऑल इंडिया में टॉप किया था। 2006 में चंडीगढ़ के तीन छात्रों का चयन एम्स में हुआ था।

वर्ष 2006 में एम्स क्लीयर करने वालों में रोहन खेरा, अंकिता चक्रवर्ती और अखिल पराशर शामिल थे। रोहन ने दूसरी, अंकिता ने आठवीं और अखिल ने 23वीं रैंक हासिल की थी।

वर्ष 2007 में चंडीगढ़ का एक भी छात्र एम्स की प्रवेश परीक्षा क्लीयर नहीं कर सका था, जबकि 2008 में दो छात्रों ने यह प्रवेश परीक्षा क्लीयर की थी। वर्ष 2009 में चंडीगढ़ के विद्यार्थी जतिन ने यह परीक्षा क्लीयर की थी।

2010 में अभिनव ढींगरा ने देश भर में एम्स में टॉप किया था, जबकि 2011 में चंडीगढ़ के अंशित गोयल ने एम्स में देश भर में टॉप किया था। 2012 में आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों में चंडीगढ़ के छात्र तार्किक थामी ने देश भर में छठा रैंक हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed