फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AIIMS Recruitment 177 Staff Nurse, Lab Attendant & Other Posts .

एम्स में 177 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवदेन

Mon, 12 Jan 2015 09:22 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
AIIMS Recruitment 177 Staff Nurse, Lab Attendant & Other Posts .

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, रायपुर में 177 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में 100 पद स्टाफ नर्स, 22 पद लैब अटेंडेंट, 15 पद ऑफिस अटेंडेंट और बाकी 40 पद अकाऊंट ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर, चीफ नर्सिंग आफिसर, असिस्टेंट प्रोफसर, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट आदि के भरे जाने हैं।

विज्ञापन


योग्यता का विवरण- स्टाफ नर्स के लिए बीएससी इन नर्सिंग की डिग्री की हो। इसके अलावा आवदेक ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काऊंसिल में अपना रजिस्ट्रेशन करवा रखा हो। प्राथमिकता उन आवेदकों को दी जाएगी जिन्होंने नर्सिंग में मास्टर डिग्री हासिल कर रखी हो।

विज्ञापन

27000 रुपए प्रति माह वेतन

AIIMS Recruitment 177 Staff Nurse, Lab Attendant & Other Posts .

स्टाफ नर्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन 1 जनवरी 2015 से शुरू है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2015 है। स्टाफ नर्स के लिए 27000 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। ये पद सीधे इंटरव्‍यू के जरिए भरे जाएंगे। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। ध्यान रहे कि ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। शुरूआत में सफल उम्‍मीदवार छह माह के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर लगाए जाएंगे। इसे बाद में फिर रिन्यू किया जाएगा।

लैब अटेंडेंट और ऑफिस अटेंडेंट के लिए योग्यता

AIIMS Recruitment 177 Staff Nurse, Lab Attendant & Other Posts .

लैब अटेंडेंट और ऑफिस अटेंडेंट के पद भी सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे। इसके लिए पात्र उम्‍मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इन्हें 5200-20200 वेतनमान अदा किया जाएगा। लैब अटेंडेंट के लिए आयु सीमा 18-30 वर्ष रखी गई है। वहीं ऑफिस अटेंडेंट के लिए आयु सीमा 18-25 वर्ष रखी गई है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
लैब अटेंडेंट के लिए +2 की परीक्षा साइंस स्ट्रीम से की हो या फिर साइंस स्ट्रीम से मैट्रिक और किसी जगह लैब अटेंडेंट कै तौर पर काम करने का पांच साल का एक्सपीरियंस हो। ऑफिस अटेंडेंट के लिए मिडल क्लास पास होना अनिवार्य है। इसके लिए भी ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन 1 जनवरी 2015 से शुरू है और आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2015 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed