फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Age bar is removed from CLAT exam.

क्लैट का एग्जाम दे रहे हैं तो जरूर पढ़े ये खबर

Tue, 16 Dec 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Dec 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
Age bar is removed from CLAT exam.

देश भर की लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में अधिकतम आयु सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल, अभी तक क्लैट में आवेदन के लिए 20 वर्ष आयु सीमा तय थी। अब बार-काउंसिल ने आयु सीमा के इस बंधन को हटा दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में अब अधिकतम आयु-सीमा कितनी तय हो इसे लेकर लॉ यूनिवर्सिटी कोई अंतिम निर्णय नहीं ले पा रही हैं। कुछ लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपतियों का कहना है कि वे अपनी यूनिवर्सिटी के लिए नियम बनाने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन क्लैट का आयोजन करने वाली डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी इसका कोई ठोस हल चाहती है, ताकि आगे भविष्य में इसे लेकर कोई बात न उठे।
विज्ञापन


अब मंगलवार को क्लैट की कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी और इसमें अधिकतम आयु सीमा को तय करने पर मंथन किया जाएगा। दरअसल, अभी तक एलएलबी ऑनर्स कोर्स में दाखिले के लिए अधिकतम आयु सीमा 20 वर्ष तय थी लेकिन इसे लेकर कई अभ्यर्थियों ने विभिन्न यूनिवर्सिटीज के खिलाफ कोर्ट में केस कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग यूनिवर्सिटी में लागू होगा अलग सिस्टम

Age bar is removed from CLAT exam.

उनका तर्क था कि किसी कोर्स को पढ़ने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं हो सकती। यही कारण है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने नियम 28 जिसमें आयु सीमा 20 वर्ष तय थी उसे खत्म कर दिया। इसके बाद अब क्लैट का आयोजन किया जा रहा है।

कुछ कुलपतियों का कहना है कि वह अपनी-अपनी यूनिवर्सिटी के लिए अपने हिसाब से नियम बनाने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन मामला यह उठ रहा है कि आखिर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशों को मानने से किस तरह मना किया जा सकता है।

उसके नियमों को भी देख लिया जाए और उसके अनुसार ही कोई उम्र सीमा अधिकतम तय की जाए। फिलहाल, इस पर मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed