फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after vc's notice teachers took all classes

LU: नोटिस के बाद गुरुजी ने ली पूरी क्लास

Sun, 01 Sep 2013 09:49 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 01 Sep 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
after vc's notice teachers took all classes

लखनऊ विश्वविद्यालय में पिछले एक हफ्ते से गायब चल रहे एंथ्रोपोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एपी सिंह का अब तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को ही कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कुलपति द्वारा नोटिस जारी करने का असर शनिवार को लविवि की कक्षाओं पर दिखा। यहां शनिवार को लगभग सभी क्लासेज चलीं।


एंथ्रोपोलॉजी विभाग में ही आर्ट्स फैकल्टी के कमरा नंबर 29 में बीए व बीएससी थर्ड ईयर की क्लास दोपहर 1:55 के बजाय बीस मिनट लेट 2:15 बजे शुरू हुई।

वहीं, कमरा नंबर 30 में दोपहर 2:25 बजे तक स्टूडेंट्स टीचर का इंतजार रहे। विभागाध्यक्ष द्वारा ही ढिलाई बरते जाने के कारण कुछ शिक्षक भी सुस्त हैं। उधर, बीसीए फर्स्ट ईयर के एक स्टूडेंट ने बताया कि उसके यहां कम्प्यूटर फंडामेंटल की क्लास ढंग से नहीं लगती।

विज्ञापन

लविवि में हर छात्र की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। इस नियम को आज तक लविवि प्रशासन सख्ती से लागू नहीं करवा पाया। जानकारों का कहना है कि इसी का फायदा उठाकर कई शिक्षक क्लास नहीं लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंथ्रोपोलॉजी में एमफिल की तैयारी

लखनऊ विश्वविद्यालय में एमफिल एंथ्रोपोलॉजी कोर्स को चलाने पर सहमति बन गई है। इसकी प्रवेश परीक्षा विभाग स्तर पर करवाई जाएगी। इस कोर्स में आवेदन करने वाले चार छात्रों की मुहिम कामयाब हो गई है।


प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे के अनुसार कोर्स को चलाने पर मौखिक सहमति बन गई है। अब आगे की प्रक्रिया विभाग ही करेगा। ऐसे में इस कोर्स में आवेदन करने वाले ईशदीप कौर, मरियम हसन, यसमीन तब्सुम और सपना तिवारी के साथ अन्य छात्रों को भी राहत मिलेगी।


क्लासेज नियमित लगनी ही चाहिए। कुलपति अगर इस पर सख्ती करते हैं तो हम उनका सहयोग करेंगे क्योंकि ज्यादातर शिक्षक रेगुलर क्लासेज लेते हैं। हां, कुलपति को एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड को बुलाकर उनकी मजबूरी पूछनी चाहिए कि क्यों वे ऐबसेंट चल रहे हैं?

- डॉ. नीरज जैन, महामंत्री, लूटा


कक्षाओं की साप्ताहिक रिपोर्ट कुलपति को भेजी जाती है। हमें तो अब तक किसी स्टूडेंट ने शिकायत नहीं की, कि उसकी क्लासेज नहीं लगतीं। ज्यादातर शिक्षक क्लासेज लेते हैं।

- प्रो. एनके पांडेय

प्रवक्ता, लविवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed