{"_id":"a196b4dd33e4e05e9367eec055bbba96","slug":"affiliation-of-law-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लॉ कॉलेजों की मान्यता लटकी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आठ लॉ कॉलेजों की मान्यता लटकी
अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Updated Tue, 01 Apr 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध होने वाले आठ लॉ कॉलेजों की मान्यता फिलहाल अधर में लटक गई है।
विज्ञापन
पढ़ें, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को मिला एक और 'दुश्मन'
विवि ने लॉ पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से आवेदन किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पाया है।
पढ़ें, चारधाम मार्ग खोलने को लगाई जान
विज्ञापन
बीते अगस्त 2013 में प्रदेश सरकार ने 25 स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों और आठ लॉ कालेजों को श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध करने के लिए हरी झंडी दी थी। लेकिन लॉ प्रवेश परीक्षा कराने के लिए विवि के पास बीसीआई की मान्यता होना जरूरी था।
विज्ञापन
इसलिए विवि ने सितंबर में बीसीआई से मान्यता के लिए आवेदन किया था, लेकिन आठ माह बाद भी बीसीआई ने मान्यता नहीं दी। बीते फरवरी में विवि ने बीसीआई मुख्यालय को रिमाइंडर भेजा है, लेकिन रिमाइंडर का भी जवाब नहीं आया।
पढ़ें, नरेंद्र मोदी के गढ़ में राहुल सेना 'सुस्त'
मान्यता नहीं मिलने पर विवि लॉ पाठ्यक्रम शुरू नहीं करा पा रहा है। असमंजस की स्थिति को देखते हुए फिलहाल लॉ कॉलेजों को दोबारा से तकनीकी विवि से ही संबद्ध कर दिया गया है।
लॉ कॉलेजों की मान्यता के लिए बीसीआई से आवेदन किया गया था। लेकिन जवाब नहीं मिला। फिलहाल सभी कॉलेज तकनीकी विवि से संबद्ध है।
- डॉ. यूएस रावत, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि