राहत, 44 कॉलेजों के स्टूडेंट्स दे सकेंगे परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने बिना संबद्धता के दाखिला लेने
अब इन कॉलेजों के करीब डेढ़ हजार छात्र-छात्राएं विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। गुरुवार को पांच कॉलेजों के छात्रों को कोर्ट ने अस्थायी रूप से परीक्षा में शामिल होने का फैसला सुनाया था।
इसके बाद शुक्रवार को यूपीटीयू ने बिना संबद्धता वाले बाकी 39 कॉलेजों के छात्रों को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है।
यूपीटीयू में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद 15 मई, 2013 के बाद बिना
संबद्धता के ही 44 कॉलेजों में करीब डेढ़ हजार सीटों पर दाखिले लिए गए।
मामला खुलने पर यूपीटीयू प्रशासन ने बीते हफ्ते इन सभी कॉलेजों के
स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने से रोक दिया था। अब खुद यूपीटीयू
अपने ही आदेश पर बैकफुट पर नजर आ रहा है।
जिन कॉलेजों के स्टूडेंट्स को कोर्ट ने
अस्थायी तौर पर परीक्षा में शामिल होने का आदेश सुनाया था, उसमें जीसीआरजी
कॉलेज लखनऊ, पूर्वांचल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन, महावीर
इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेरठ, ईशान इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा व एक्सोरेट
इंस्टीट्यूट शामिल हैं।
फिलहाल, अब सभी 44 कॉलेजों के स्टूडेंट परीक्षा दे
सकेंगे। यूपीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि सभी
कॉलेजों के स्टूडेंट्स को परीक्षा में शामिल किया जा रहा है।