फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   advisory from cbse for ctet exam, must follow

CTET आज, स्टूडेंट्स सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये कड़े नियम

Sun, 20 Sep 2015 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Sep 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
advisory from cbse for ctet exam, must follow

आज सीटेट है। स्टूडेंट्स सेंटर पर जाने से पहले ये सख्त नियम जरूर पढ़ लें और फॉलो करें, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है।

विज्ञापन


सीबीएसई ने कुछ दिन पहले एग्जाम के लिए सख्त नियमावली जारी की थी। इसके तहत स्टूडेंट्स परीक्षा सेंटर में घड़ी, धूप का चश्मा, पेन व रबड़ नहीं ले जा सकेंगे। उम्मीदवारों को नीला पेन परीक्षा सेंटर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

सीबीएसई ने साफ कर दिया था कि परीक्षा के तय समय से 90 मिनट पूर्व सेंटर पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को जल्दी आने के लिए इसलिए कहा गया है कि ताकी उनकी जांच सही तरीके से की जा सके। सीटीईटी वेबसाइट से डाउनलोड एडमिट कार्ड ही वैध माना जाएगा।

विज्ञापन

पहचान के लिए ये सब चीजें लाएं

advisory from cbse for ctet exam, must follow

एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को कोई एक फोटो आईडी कार्ड मसलन पैन कार्ड, आधार, वोटर कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर आना होगा। अन्यथा सेंटर पर उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा।

मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हैंड बैंड, सेंटर पर ले जाने की सख्त मनाही है। कलाई घड़ी भी प्रतिबंधित रहेगी। हैंडबैग व छोटे पर्स, कैमरा, खाने की वस्तुएं, प्लास्टिक पाउच, केलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, कार्डबोर्ड, पेंसिल बॉक्स ले जाने की भी मनाही होगी।

मालूम हो कि सीबीएसई की ओर से शिक्षकों के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए 60 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।

8 बजे सेंटर पर पहुंचना बेहद जरूरी

advisory from cbse for ctet exam, must follow

दो चरणों में होने वाली इस परीक्षा के पहले चरण की परीक्षा का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को आठ बजे सेंटर पर पहुंचना होगा। मालूम हो कि सीबीएसई की ओर से शिक्षकों के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए 60 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। सर्टिफिकेट सात साल का मान्य होता है।
सीबीएसई ने लागू किए

कड़े नियम
•परीक्षा हॉल में रबड़ व स्केल भी नहीं लेकर जा सकते परीक्षार्थी
•सेंटर पर उम्मीदवारों को नीला पेन दिया जाएगा
•एडमिट कार्ड के साथ किसी फोटो आई कार्ड से ही एंट्री
•परीक्षा सेंटर पर 90 मिनट पहले पहुंचना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed