{"_id":"e72fab5626fde9a05fe99056518970a5","slug":"admissions-in-iti-till-31-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में अब 31 तक होंगे दाखिले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईटीआई में अब 31 तक होंगे दाखिले
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी और राजकीय दोनों तरह के आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में अब दाखिले 31 अगस्त तक होंगे।
विज्ञापन
निजी आईटीआई एसोसिएशन और राज्य सरकार की मांग पर डीजीईटी (डायरेक्टरेट जनरल इंप्लायमेंट एंड ट्रेनिंग) ने दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है।
साथ ही उन्होंने अगले साल हर हाल में 31 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया पूरी हो इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
हर साल आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया पटरी से उतर जाती है। इसको नियमित करने के लिए डीजीईटी ने समय सीमा का सख्ती से पालन करने का फैसला किया था।
आईटीआई का नया सत्र एक अगस्त से शुरू होता है। ऐसे में दाखिले की समय सीमा 31 जुलाई निर्धारित की गई थी।
इस साल आईटीआई के कई ट्रेड और छह माह वाले सर्टिफिकेट कोर्स न चलाने का फैसला किया।
ऐसे में आईटीआई की प्रवेश परीक्षा का परिणाम ही 26 जुलाई को निकल सका। इतने कम समय में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं था।
ऐसे में निजी आईटीआई एसोसिएशन और राज्य सरकार की ओर से डेट बढ़ाने की गुजारिश की। इस पर डीजीईटी ने दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
अब राजकीय और निजी दोनों आईटीआई को अपनी दाखिला प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरे करने होंगे। अगले साल से दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई ही रहेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में डीजीईटी के डिवीनल डायरेक्टर आरएल सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
पहले चरण की काउंसलिंग का आज अंतिम दिन
आईटीआई की पहले चरण की काउंसलिंग गुरूवार को समाप्त हो जाएगी। व्यवसायिक परीक्षा परिषद द्वारा जारी सीट आवंटन सूची के अनुसार काउंसलिंग न कराने वाले अभ्यर्थियों की सीट अन्य अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी।
पहले चरण की काउंसलिंग वाले अभ्यर्थियों के लिए पहले दाखिले की अंतिम तिथि चार अगस्त तय थी। परिषद की चूक के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड वाले अभ्यर्थियों का नाम ही रिजल्ट में शामिल नहीं किया गया था।
इस वजह से 1095 अभ्यर्थियों के नाम छूट गए थे। इस बात का पता चलने पर परिषद ने अभ्यर्थियों के नाम दोबारा शामिल किए थे। इससे 47 आईटीआई का परीक्षाफल प्रभावित हो गया था।
नए शामिल अभ्यर्थियों को दाखिले का अवसर मिल सके इसलिए अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ाई गई थी। अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो रही है।