पुराने पाठ्यक्रम के छात्रों को थर्ड ईयर में मिलेगा दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में पुराने ईयर सिस्टम में फाइनल ईयर की कक्षाएं भी चलेंगी। प्रदेश उच्च न्यायालय ने एचपीयू को कॉलेजों में ईयर सिस्टम में बीए/बीएससी/बीकॉम फाइनल के छात्रों को प्रवेश देने और कक्षाएं चलाने के आदेश दिए हैं। विवि के कुलसचिव ने सभी संबद्ध कॉलेजों को आदेश जारी किए हैं कि छात्रों को प्रवेश दिया जाए।
इसमें वो सभी छात्र प्रवेश लेने को पात्र होंगे, जिन्होंने कॉलेज से बतौर रेगुलर छात्र पढ़ाई की हो, मगर छात्र का दो साल से अधिक का गेप नहीं होना चाहिए। जेबीटी करने गई छात्रा की याचिका पर कोर्ट ने अपना फैसला सुना कर राहत दी है। विवि की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक संबंधित कॉलेजों को ऐसे छात्रों की नियमित कक्षाएं, विषय के मुताबिक प्रैक्टिकल आदि की व्यवस्था करनी होगी।
विवि ने नहीं दिया था जेबीटी छात्रा को प्रवेश
स्नातक डिग्री की द्वितीय वर्ष तक की पढ़ाई करने के बाद जेबीटी कर लौटी छात्रा को फाइनल ईयर में प्रवेश देने से मना कर दिया गया था। विवि ने यूजी में नया रूसा सीबीसीएस प्रणाली लागू किए जाने और कॉलेजों में ईयर सिस्टम का अंतिम बैच पास आउट होने का हवाला दिया था। जिस पर छात्रा ने कोर्ट में याचिका दायर की। इस पर उच्च न्यायालय ने छात्रा के पक्ष में फैसला दिया।
कुलसचिव डा. पंकज ललित ने माना कि उच्च न्यायालय के आदेशों पर अमल करते हुए सभी कॉलेजों को ऐसे छात्रों को प्रवेश देने के आदेश दे दिए गए है। हिमाचल शिक्षक क्रांति मंच के अध्यक्ष विजय हीर ने बताया कि रूसा लागू होने से पहले अध्ययनरत विद्यार्थी किसी कारणवश स्नातक की अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके थे। ऐसी ही एक जेबीटी कोर्स कर चुकी छात्रा नेहा ने मंच के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।