डीयू में बंद हुए दाखिले के दरवाजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2014-15 शिक्षण सत्र के लिए बृहस्पतिवार को दाखिले के दरवाजे बंद हो गए। आखिरी दिन बची हुई सीटों पर दाखिले लिए गए।
अब अगर कॉलेज किसी खाली सीट पर छात्रों को मौका देना भी चाहता है तो उसे पहले डीयू प्रशासन से विशेष अनुमति लेनी होगी।
दसवीं कटऑफ आने के बाद डीयू में दाखिले प्रक्रिया को लगभग खत्म माना जा रहा था, लेकिन कई कॉलेजों में सीटें बची होने के कारण विश्वविद्यालय ने अपने स्तर पर छात्रों का पंजीकरण कराके मेरिट के आधार पर 31 जुलाई तक दाखिला लेने का मौका दिया था।
KMC में मिल सकता है मौका
इसके लिए बीते सोमवार को छात्रों को पंजीकरण कराने का मौका मिला। इसके बाद 30 और 31 जुलाई को छात्रों को दाखिले के लिए बुलाया गया। 31 जुलाई को भी कई कॉलेजों में छात्रों ने एडमिशन लिया। इसके साथ ही विश्वविद्याल में दाखिला प्रक्रिया बंद हो गई है।
नॉर्थ कैंपस स्थित किरोड़ीमल कॉलेज को दाखिले के आखिरी दिन के बाद भी एडमिशन लेने का मौका मिल सकता है। स्पोर्ट्स-ईसीए विवाद को देखते हुए डीयू प्रशासन ने यह संकेत दिया है।
दरअसल, कॉलेज में स्पोर्ट्स और ईसीए कोटे की सीटों पर दाखिले को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर छात्रों ने हंगामा भी किया है। इसके बाद डीयू प्रशासन इसके लिए अतिरिक्त समय देने का संकेत दिया है, जिससे छात्रों का कोई नुकसान ना हो।