फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission will reopen due to CPT result in DU.

सीपीटी रिजल्ट के असर से फिर खुलेंगे डीयू में दाखिले

Sun, 19 Jul 2015 08:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Jul 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
Admission will reopen due to CPT result in DU.

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए छठी कट ऑफ राहत लेकर आएगी। दरअसल, कुछ कॉलेजों में मामूली गिरावट के साथ छठी कट ऑफ लिस्ट में भी दाखिले होंगे।

विज्ञापन


बीते सप्ताह आए सीए के कॉमन प्रोफिसिएंशी टेस्ट (सीपीटी) का भी असर होगा और कुछ जगह बीकॉम ऑनर्स के दाखिले फिर से खुलने जा रहे हैं। दरअसल, कुछ कॉलेजों ने अपनी छठी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। दाखिले सोमवार से बुधवार तक होंगे।
विज्ञापन


छठी कट ऑफ लिस्ट में कुछ अन्य कोर्स के दाखिले दोबारा से खुलने जा रहे हैं। वहीं, हैरानी की बात यह है कि बीकॉम ऑनर्स में अब तक दाखिले की गुंजाइश बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कट ऑफ में मामूली गिरावट

Admission will reopen due to CPT result in DU.

नॉर्थ कैंपस के रामजस कॉलेज में छठी कट ऑफ में बीकॉम ऑनर्स के दाखिले फिर से खुले हैं। इस कोर्स के दाखिले तीसरी लिस्ट में ही बंद हो गए थे, लेकिन लगातार दाखिले रद्द करने का सिलसिला चलता रहा, जिसके कारण अब फिर से दाखिले खुल रहे हैं।

छठी कट ऑफ में इस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स कोर्स में 96.25 फीसदी पर दाखिला हो सकता है। इसी तरह पीजीडीएवी कॉलेज ने अपनी जो छठी लिस्ट जारी की है।

उसके मुताबिक यहां बीकॉम ऑनर्स और ईको ऑनर्स में दाखिले फिर से खुल गए हैं। इस कॉलेज में इन दोनों कोर्स में 94.5 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकेगा।

कई कॉलेज में सीपीटी का असर

Admission will reopen due to CPT result in DU.

इसी तरह से रामानुजन कॉलेज में भी पांचवीं लिस्ट में बीकॉम ऑनर्स में दाखिले बंद हो गए थे।

लेकिन छठी लिस्ट में 93.5 फीसदी पर दोबारा दाखिला हो सकेगा। रामलाल आनंद कॉलेज में भी बीकॉम में दाखिले की गुंजाइश है।

यहां बीकॉम ऑनर्स में 94.5 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। इसी तरह से शिवाजी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में 96 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed