फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ADMISSION WILL BE CLOSED ON 11 JULY IN BBAU

BBAU: अब 11 जुलाई तक भरें फॉर्म

Wed, 02 Jul 2014 10:09 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Jul 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
ADMISSION WILL BE CLOSED ON 11 JULY IN BBAU

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में दाखिले के लिए अब ऑनलाइन फॉर्म स्टूडेंट 11 जुलाई तक भर सकेंगे।

विज्ञापन


वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तारीख 14 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। करीब 60 कोर्सेज में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को एक मौका और दिया गया है कि वह फॉर्म भर सकेंगे।


दरअसल बीबीएयू में दाखिले के लिए काफी कम आवेदन फॉर्म आए हैं। यही कारण है कि उसने एक बार और अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

बीबीएयू में एडमिशन को-आर्डिनेटर डॉ. कुशेंद्र मिश्रा के अनुसार स्टूडेंट्स को एक मौका दिया गया है कि वे फॉर्म भरना चाहें तो भर सकें। इसमें पीजी के ट्रेजिशनल कोर्स के अलावा इनोवेटिव कोर्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बीबीएयू में स्टूडेंट्स के लिए एक से बढ़कर एक कोर्स ऑफर किए गए हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार फॉर्म की संख्या करीब 500 के आसपास ही है।

ऐसे में कई कोर्स के चल पाने पर संकट है। यही कारण है कि  आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed