फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission will be cancelled if you not reached at the time

ध्यान दें, समय पर स्कूल नहीं पहुंचे तो दाखिला कैंसिल

Fri, 17 Jan 2014 10:08 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Jan 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
Admission will be cancelled if you not reached at the time
शहर के चार कान्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए बुधवार को निकाले लकी ड्रा की लिस्ट जारी कर दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को लकी ड्रा में नहीं पहुंच सके कई अभिभावक वीरवार को कान्वेंट स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर जारी लिस्ट में बच्चे का नाम देखने पहुंचे। कई अभिभावक लिस्ट में बच्चे का नाम देखकर खुशी से झूम उठे।

कान्वेंट स्कूलों ने लकी ड्रा के तहत विभिन्न कैटेगरी के तहत दाखिले की पूरी जानकारी दी है। सेंट ऐंस स्कूल ने वेबसाइट पर भी लकी ड्रा में सफल बच्चों की पूरी लिस्ट दोपहर तक जारी कर दी थी।
विज्ञापन


कान्वेंट स्कूलों ने लकी ड्रा में सफल बच्चों के दाखिले के लिए शेड्यूल तैयार कर दिया है। कुछ स्कूलों ने अभिभावकों को बकायदा स्लिप जारी की है।

वहीं कुछ ने नोटिस बोर्ड पर ही अभिभावकों को फीस जमा करने के बारे में तिथि और समय दिया है। चारों कान्वेंट स्कूलों में एडमिशन फीस के तहत 15 से 20 हजार रुपये फीस दाखिले के समय देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों ने नोटिस बोर्ड पर साफ लिखा है कि दाखिले के समय दोनों अभिभावकों का मौजूद होना जरूरी है। निर्धारित तिथि या समय के बाद आने पर बच्चे का दाखिला कैंसिल कर दिया जाएगा।

सभी स्कूलों ने दिया अलग समय
सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल में जनरल कैटेगरी के बच्चों के लिए 23 को दाखिला होगा। फीमैल कैटेगरी के लिए सुबह 9 से 11 बजे और मेल कैटेगरी के लिए 11.30 से 1 बजे के बीच पहुंचना होगा।

सिबलिंग, स्टाफ और अन्य कोटे के तहत दाखिला 24 जनवरी को सुबह 9 से 1 बजे के बीच होगा। कार्मल कान्वेंट, सेक्रेड हार्ट और सेंट जोन ने भी 23 और 24 जनवरी को बुलाया है।

अभिभावकों को बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र, रेजीडेंस प्रूफ की ऑरिजनल कॉपी, बच्चे का फोटो और स्कूल द्वारा बताई गई फीस का डिमांड ड्राफ्ट साथ लाना होगा।


वेटिंग वालों की उम्मीदें जिंदा

सेंट ऐंस, सेक्रेड हार्ट और कार्मल कान्वेंट तीनों स्कूल में लड़कियों के लिए काफी अभिभावकों ने आवेदन किया था। कई का एक से अधिक स्कूलों के लकी ड्रा में नाम आया है।

पहले राउंड में फीस जमा होने के बाद वेटिंग लिस्ट वालों के दाखिले का चांस बचा है। 25 या 26 जनवरी को कान्वेंट स्कूल वेटिंग लिस्ट जारी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed