{"_id":"e8ca4cdaa8ea2a6a254d37dc6fc071bc","slug":"admission-through-cat","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए अच्छे दिन लाया कैट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्रों के लिए अच्छे दिन लाया कैट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Jul 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रबंधन संस्थानों में दाखिले की राह खोलने वाला कॉमन एडमिशन टेस्ट(कैट) इस बार छात्रों के लिए अच्छे दिन लेकर आने वाला है।
विज्ञापन
परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी
नवंबर में होने वाली इस ऑनलाइन परीक्षा में कई बड़े परिवर्तन किए गए हैं, जो छात्रों के लिए लाभकारी साबित होंगे। परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
आईआईएम इंदौर की ओर से आयोजित होने वाले कैट 2014 के लिए आवेदन प्रक्रिया छह अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगी। यानी पंजीकरण के लिए 56 दिन का समय मिलेगा।
सबसे अहम बदलाव यह है कि इस बार यह परीक्षा 20 दिन के बजाए दो दिन में खत्म हो जाएगी। परीक्षा 16 और 22 नवंबर को होगी। इसके चार सत्र होंगे।
खास बात यह है कि परीक्षा का परिणाम भी जनवरी के बजाए दिसंबर में यानी एक माह पहले आ जाएगा। परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी पहली बार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) परीक्षा कराने वाली कंपनी टाटा कंसलटेंसी (टीसीएस) को दी गई है।
इस लिहाज से माना जा रहा है कि कैट में भी छात्रों को आईबीपीएस की तर्ज पर विशेष विंडो की सुविधा मिलेगी। इसके तहत एक सवाल करने के बाद छात्र दोबारा पीछे जाकर सवाल व जवाब चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
समय की बाध्यता खत्म
परीक्षा की अवधि 140 मिनट से बढ़ाकर 170 मिनट कर दी गई है। हालांकि, सवालों की संख्या 60 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है। लेकिन, एक सेक्शन के लिए तय समय की बाध्यता खत्म हो गई है।
विज्ञापन
पहले छात्र को दोनों सेक्शन के लिए 70-70 मिनट मिलते थे, लेकिन अब यह लिमिट नहीं होगी। फायदा यह होगा कि छात्र पहले सेक्शन के सवाल जल्दी हल होने पर दूसरे सेक्शन में जा सकेंगे।
साथ ही इस बार यह परीक्षा 99 शहरों में आयोजित होगी। जबकि, पिछली बार 44 शहरों में इसका आयोजन हुआ था। छात्रों के पास अब च्वाइस नहीं होगी कि किस दिन परीक्षा देनी है। उन्हें 16 अक्तूबर को ही पता चलेगा कि किस दिन किस समय पर किस केंद्र पर परीक्षा होगी।
यहां मिलता है दाखिले का मौका
आईआईएम अहमदाबाद, बैंगलोर, कलकत्ता, इंदौर, काशीपुर, कोझिकोड, लखनऊ, रायपुर, रांची, रोहतक, शिलांग, त्रिचुरापल्ली, उदयपुर के अलावा आईआईटी, आईआईएससी, एनआईटी, एफएमएस आदि।
कम होती संख्या
कैट में यह बदलाव इसलिए भी बेहतर होगा, क्योंकि इसमें अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से घटती जा रही है। कैट 2008 में 2,76,000 अभ्यर्थी, कैट 2009 में 2,30,000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
इनकी संख्या में साल दर साल गिरावट दर्ज की जा रही है। 2010 में 1,85,000, 2011 में 1,95,000, 2012 में 1,95,000 और 2013 में अभ्यर्थियों की संख्या घटकर 1,73,738 रह गई थी।