DU: तेज बारिश से रुकी दाखिले की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में चौथी लिस्ट के लिए दाखिले की दौड़ शनिवार को थम गई। हालांकि तेज बारिश का असर आखिरी दिन दाखिलों पर दिखाई दिया।
अन्य दिनों के मुकाबले में कम ही संख्या में छात्र दाखिले के लिए पहुंचे। चौथी लिस्ट में कई कॉलेजों में कुछ कोर्सों की सीटें सामान्य श्रेणी के लिए भरी जा चुकी हैं।
लेकिन चौथी कटऑफ में एक बार फिर से नाम वापस लेने के साथ कुछ जगह कुछ खासकर बीकॉम व इको में दाखिले खुल भी गए हैं। इसकेचलते कुछेक कॉलेजों में पांचवीं कटऑफ में सामान्य के लिए चांस बना रहेगा।
अब न लें दाखिला रद्द करने का रिस्क
डीयू की चौथी कटऑफ के आधार पर दाखिले का शनिवार को आखिरी दिन था। लेकिन दिल्ली में सुबह से हो रही तेज बारिश ने पूरी तरह से तो नहीं कुछ हद तक दाखिले की रफ्तार पर ब्रेक लगाया।
हालांकि कॉलेज इसे बारिश का असर ना मानकर हाई कटऑफ का ही असर मान रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक पांचवीं लिस्ट में छात्रों को जहां और जिस कोर्स में दाखिला मिले जरूर लें।
अब दाखिला रद्द करने का रिस्क बिल्कुल न लें। यदि रेगुलर कॉलेज मे पढ़ने की इच्छा न हो तो स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिला ले सकते हैं। यहां अभी दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।