फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   admission status in shimla city colleges

पढ़िए, शिमला के किस कॉलेज में मिलेगी एडमिशन?

Fri, 27 Jun 2014 08:37 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
admission status in shimla city colleges

राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में कॉमर्स की सीटों के लिए मारामारी है। 120 सीटों के लिए 350 आवेदनों में से काउंसलिंग के बाद बुधवार को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन था। कॉलेज वीरवार को कॉमर्स की पहली वेटिंग लिस्ट जारी करेगा।

विज्ञापन


यहां आर्ट्स और साइंस संकाय के अधिकतर मेजर विषयों की सीटें खाली हैं। इसके लिए नए आवेदन की प्रक्रिया 30 जून तक जारी रखी गई है। 30 जून के बाद एक और दो जुलाई को आवेदन करने वाले छात्र फीस जमा करवा सकेंगे। प्राचार्य डॉ. उमा रणदेव ने कहा कि साइंस में बॉटनी में सबसे कम आवेदन आए हैं। कला संकाय में मूर्तिकला, कामर्शियल आर्ट जैसे विषय शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों से 30 जून तक इन दोनों संकाय के मेजर विषयों की खाली सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए छात्रों को एक दिन के 10 रुपये के हिसाब से लेट फीस जमा करवानी होगी। 30 जून को शाम चार बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरकेएमवी में जारी है एडमिशन

admission status in shimla city colleges

राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में 23 जून को पहली प्रवेश सूची जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है जो 30 जून तक चलेगी। 30 जून को ही कॉलेज सभी संकाय के मेजर विषयों में खाली सीटों की स्थिति साफ करेगा और पहली वेटिंग सूची जारी करेगा।

कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने कहा कि अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है क्योंकि काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। कॉलेज में उपलब्ध 23 मेजर विषयों के लिए हजारों में आवेदन आए हैं।

मगर इससे कितनी सीटें भरेंगी यह काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा। उन्होंने कहा कि 30 जून को ही खाली सीटों के लिए पहली वेटिंग लिस्ट जारी कर काउंसलिंग की जाएगी।

संजौली कॉलेज में आरक्षित सीटें खाली

admission status in shimla city colleges

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में तीनों संकायों के मेजर विषयों की अधिकतर सीटें भर चुकी हैं। हालांकि संस्कृत में 60 में से 10 ही सीटें भरी गई हैं। मेजर विषयों में आरक्षित वर्ग की कुछ सीटें भी खाली हैं। प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने माना कि सभी विषयों की सीटें दो दिन तक काउंसलिंग के बाद भर ली गई हैं।

संस्कृत में सीटें खाली हैं। पहले सत्र के 18 मेजर विषयों की तय सीटें भर ली गई हैं, इनमें आरक्षित वर्ग की कुछ सीटें खाली हैं जिसकी सूची 26 जून को जारी कर दी जाएगी। 27 जून को इसके लिए काउंसलिंग होगी।

उन्होंने बताया कि कंप्यूटर साइंस मेजर विषय की सीटें इस बार 20 से बढ़ाकर 90 किए जाने के बावजूद भरी जा चुकी हैं। कॉमर्स की सीटों के लिए सबसे अधिक आवेदन आए, जिसमें 40 सीटें कम कर दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed