फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission starts today in government and private college

सरकारी और प्राइवेट कालेजों में दाखिला आज से

Mon, 07 Jul 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Jul 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
admission starts today in government and private college

शहर के सरकारी और प्राइवेट कालेज में 2014-15 सत्र में दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। शहर के 5 सरकारी कालेज में 12 हजार सीटों के लिए इस बार रिकार्ड 30 हजार से अधिक आवेदन जमा हुए हैं। प्रोफेशनल ही नहीं बीए और बीएससी नॉन मेडिकल जैसे संकायों में भी दाखिले के लिए इस बार कड़ा मुकाबला होगा।

विज्ञापन


रविवार को छुट्टी के दिन भी कालेजों में काउंसिलिंग में आने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों के बैठने सहित अन्य इंतजाम किए गए। पिछले साल फीस भरने को लेकर होने वाली मारामारी इस बार नहीं होगी। सभी कालेज ने फीस काउंटर 5 से 7 बनाए हैं। कुछ कालेज ने ऑनलाइन फीस की सुविधा भी दी है।
विज्ञापन


एमसीएम-36 में ऑनलाइन भरें फीस
सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन में सुबह 8.30 बजे से काउंसिलिंग शुरू होगी। कालेज में बाहर से आने वाली छात्राओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क और काउंसिलिंग डेस्क  बनाए गए हैं। पहली बार कालेज ने दाखिले के बाद ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक या स्टूडेंट एसबीआई बैंक में ऑनलाइन फीस घर बैठे भी शाम 8 बजे तक जमा कर सकते हैं। कालेज में बीएससी नॉन मेडिकल की 75 सीटों के लिए 600 से अधिक आवेदन आए हैं।

डीएवी में 75 फीसदी से अधिक वालों को दाखिला  
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में काउंसिलिंग सुबह 8.30 बजे से शुरू हो जाएगी। डीन एडमिशन प्रो. अरुण अग्रवाल ने बताया कि सभी संकायों में दाखिले के बाद अलग से फीस काउंटर लगाए गए हैं। विद्यार्थियों को लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन बीए में 75 फीसदी से अधिक वालों को दाखिला का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि बीए में दाखिले के लिए सोमवार को भी आवेदन करने की अनुमति दी गई है।

बीए में 80 से अधिक पर दाखिला
सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज में सुबह 9 बजे से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। कालेज ऑडिटोरियम और अन्य विभागों में काउंसिलिंग सेंटर बनाए गए हैं। एसडी कालेज ने बीए प्रथम वर्ष में पहले दिन 80 फीसदी से अधिक वालों को दाखिला दिया जाएगा। बीए की 600 सीटों के लिए 1500 से अधिक आवेदन आए हैं।

बीएससी नॉन मेडिकल की 150 सीटों पर 710 आवेदन आए हैं। कालेज ने फीस के लिए 7-8  काउंटर लगाए हैं। स्टूडेंट शहर के किसी भी एक्सिस या सेंट्रल बैंक शाखा में भी फीस जमा कर सकते हैं।

सरकारी कालेज में ई-संपर्क पर जमा करें फीस
शहर के  5 सरकारी कालेज में सोमवार सुबह 9 बजे से काउंसिलिंग शुरू होगी। पहली बार विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कालेज कैंपस में और ई-संपर्क सेंटर पर फीस जमा करने के लिए इंतजाम किए गए हैं। एडमिशन को-ऑर्डिनेटर डा. बिक्रम राणा ने बताया कि 7 जुलाई को काउंसिलिंग के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं।

विद्यार्थियों और अभिभावकों के बैठने, पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। सभी कालेज में 5 से 6 फीस काउंटर बनाए गए हैं। डा. राणा ने बताया कि बीए में पहले दिन 60 फीसदी से अधिक अंक वालों को दाखिला मिलेगा। बीएससी नॉन मेडिकल के लिए सभी गवर्नमेंट कालेज में रिकार्ड आवेदन आए हैं।

जीसी-46 में बीसीए और जीसीसी-42 में बीबीए की काउंसिलिंग
शहर के पांच सरकारी कालेज में बीबीए और बीसीए की सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग भी सोमवार से शुरू होगी। सेक्टर-46 स्थित गवर्नमेंट कालेज में जीसी-11 की 80, जीसीजी-11 की 80, जीसीजी-42 की 80 और जीसी-46 की 40 सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी।


एडमिशन को-ऑर्डिनेटर डा. रेणू अरोड़ा ने बताया कि यूटी पूल की सीटों के लिए 634 आवेदन आए हैं। यूटी पूल में 96 फीसदी और जनरल कोटा (15 फीसदी) में 94.2 फीसदी अंक वाले स्टूडेंट ने आवेदन किया है। 7 जुलाई को यूटी और 8 जुलाई को आउटसाइड यूटी कोटे की सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉमर्स कालेज में बीबीए की सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग होगी। कालेज प्रिंसिपल मनजीत कौर ने बताया कि कॉमर्स कालेज में बीबीए की 40 और जीसी-11 में 80 सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। कॉमर्स कालेज में पहली बार एमकॉम की 40 सीटों के लिए 575 आवेदन फार्म आए हैं। काउंसिलिंग सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed