फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission starts in DBS PG college

DBS में एडमिशन शुरू, ऊंची कटऑफ तय

Thu, 26 Jun 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Jun 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
admission starts in DBS PG college

डीबीएस पीजी कॉलेज में मिशन एडमिशन शुरू हो गया है। कॉलेज में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बुधवार से प्रास्पेक्टस की बिक्री शुरू हो गई।

विज्ञापन


10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
छात्र केवल 10 जुलाई तक ही आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि हाईकोर्ट के अंतरिम आदेशों के तहत इस वर्ष केवल अनुमन्य सीटों पर ही दाखिले होंगे।

इस लिहाज से इस साल 70 प्रतिशत से कम अंक पर दाखिले का कोई चांस नहीं है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि गत वर्ष बीएससी प्रथम वर्ष में 890 दाखिले हुए थे लेकिन इस वर्ष यह आंकड़ा अनुमन्य सीटों 557 से अधिक नहीं होगा।
विज्ञापन


गत वर्ष बीए प्रथम में 252 सीटों पर 300 दाखिले हुए थे। कालेज ने प्रास्पेक्टस में बीए की अलग-अलग विषय में उपलब्ध सीटों का ब्यौरा भी जारी किया है।

खास बात यह है कि गत वर्ष ज्यादा दाखिलों के बावजूद बीएससी पीसीएम ग्रुप में कटऑफ 70 प्रतिशत और बीएससी सीबीजेड में 60 प्रतिशत रही थी। स्वीकृत सीटों पर ही दाखिले का नियम लागू होने के कारण कटऑफ में उछाल तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जुलाई को आएगी मेरिट
डीबीएस में 10 जुलाई को पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 16 जुलाई को मेरिट जारी कर दी जाएगी। अगले दिन एडमिशन होंगे। इसके बाद दूसरी मेरिट जारी होगी। 22 जुलाई तक सभी विषयों में दाखिले समाप्त हो जाएंगे।

अनुमन्य सीटों की स्थिति

कोर्स ---------- सीटें
बीएससी प्रथम (फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स) :196
बीएससी प्रथम (फिजिक्स, मैथ्स, जियोलॉजी) :60
बीएससी प्रथम (फिजिक्स, मैथ्स, डिफेंस स्टडीज) :39
बीएससी प्रथम (कैमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी) :239
बीएससी प्रथम (बॉटनी, जूलॉजी, जियोलॉजी) :    18
बीएससी प्रथम (बॉटनी, जूलॉजी, डिफेंस स्टडीज) :5
बीए प्रथम (अर्थशास्त्र) :180
बीए प्रथम (समाजशास्त्र) :167
बीए प्रथम (अंग्रेजी) :119
बीए प्रथम (भूगोल) :112
बीए प्रथम (गणित) :70
बीए प्रथम (हिंदी) :70
बीए प्रथम (रक्षा अध्ययन) :39
एमएससी प्रथम (फिजिक्स) :25
एमएससी प्रथम (कैमिस्ट्री) :22
एमएससी प्रथम (मैथ्स) :78
एमएससी प्रथम (जियोलॉजी) :    25
एमएससी प्रथम (जूलॉजी) :20
एमएससी प्रथम (बॉटनी) :30
एमए प्रथम (इकोनोमिक्स) :61
एमए प्रथम (ज्योग्राफी) :35
एमए प्रथम (इंगलिश) :15
एमएससी माइक्रोबायोलॉजी (सेल्फ फाइनेंस) :25
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी (सेल्फ फाइनेंस) :25
बी लिब (सेल्फ फाइनेंस) :40

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed