फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission starts in colleges

कैंपस अपडेटः एडमिशन का दौर जारी

Tue, 06 Aug 2013 10:47 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
admission starts in colleges

तेज बारिश के बावजूद डीएवी कालेज में दाखिला लेने पहुंचे छात्रों का हौसला नहीं डगमगाया। कालेज में सोमवार को 1100 एडमीशन हुए। अभी तक दाखिलों की संख्या 3550 पर पहुंच चुकी है। सोमवार को डीन विज्ञान डा. एसपी मित्तल की अध्यक्षता में साइंस के सभी विभागाध्यक्षों की बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में एमएससी के दाखिलों की रूपरेखा तैयार की गई। एमएससी के सभी विषयों में 17 अगस्त तक पंजीकरण होने के बाद 20 अगस्त को प्रथम मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। मंगलवार को कला संकाय और वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्षों की बैठक होगी। बैठक के बाद एमकॉम और एमए में दाखिलों की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन


बीएससी प्रथम में दाखिले आज से

डीबीएस पीजी कालेज में सोमवार से बीएससी प्रथम वर्ष को छोड़कर बाकी कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। बारिश के चलते छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। पहले दिन करीब 100 छात्रों ने दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष के लिए मेरिट सूची कालेज में चस्पा कर दी गई है। पहली कटऑफ तक के छात्रों को छह और सात अगस्त को एडमीशन दिया जाएगा। इसके बाद कालेज में 60 प्रतिशत तक के छात्रों के लिए एडमीशन खोल दिए जाएंगे।

यह दाखिले सीटों की संख्या फुल होने तक जारी रहेंगे। इसके अलावा कालेज में एमए और एमएससी के प्रॉस्पेक्टस जमा करने की अंतिम तिथि दस अगस्त तय की गई है, जिसकी मेरिट लिस्ट 12 अगस्त तक जारी कर दी जाएगी।

दाखिले बंद, एमएससी केमिस्ट्री की मेरिट आज
एमकेपी पीजी कालेज में नए सत्र के दाखिले बंद कर दिए गए हैं। अब मंगलवार को सभी विभागाध्यक्षों की बैठक के बाद पूरे सत्र का खाका तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही एमएससी केमिस्ट्री की मेरिट मंगलवार को जारी कर दी जाएगी।

कालेज प्राचार्य डा. इंदु सिंह ने बताया कि मेरिट जारी होने के साथ ही छात्राएं दाखिले ले सकती हैं।

इसके बाद दूसरी मेरिट और फिर बची सीटों के लिए तीसरी मेरिट जारी की जाएगी। कालेज में सोमवार को भी छात्राएं दाखिले के लिए पहुंची। कालेज प्राचार्य के मुताबिक आपदा के चलते जो छात्राएं एडमिशन से वंचित रह गई हैं, कालेज प्रशासन की ओर से उन्हें छूट दी जाएगी।

खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed