फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission starts from today

डीएवी में आज से शुरू होंगे दाखिले

Thu, 01 Aug 2013 09:21 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2013 09:21 AM IST
विज्ञापन
admission starts from today

डीएवी पीजी कालेज में बीएससी, बीकॉम और बीए प्रथम वर्ष के दाखिले आज से शुरू होने जा रहे हैं। चार दिन में करीब 15 हजार प्रॉस्पेक्टस बिकने के बाद एडमिशन के पहले दिन भारी भीड़ होने की आशंका को देखते हुए कालेज में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


डीएवी कालेज में भारी हंगामे और आंदोलन के बाद आज से दाखिले शुरू हो रहे हैं। दाखिले के लिए बीएससी, बीकॉम और बीए के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक हेल्प डेस्क भी रहेगी। एडमिशन की भीड़ के बीच चुनाव प्रचार करने वाले छात्र संगठनों को भी निर्देशित किया गया है कि वे केवल एक ही दिशा से चुनाव प्रचार करें। इसके साथ ही प्रचार करने वाले गुटों के बीच थोड़ा फासला रखने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


लॉ एंट्रेंस 18 अगस्त को
डीएवी कालेज में एलएलबी की 320 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि ईद और अन्य त्योहारों के मद्देनजर बढ़ा दी गई है। कालेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि अब प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त के बजाए 18 अगस्त को होगी। फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख भी तीन अगस्त से बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी को घेरा
डीएवी के छात्रनेताओं ने बुधवार को फिर समाज कल्याण अधिकारी को घेरा। छात्रों की मांग थी कि एससी और एसटी के छात्रों के लिए आय प्रमाणपत्र की पुरानी व्यवस्था ही लागू की जाए। छात्रनेता महेश जगूड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कालेज प्राचार्य के साथ मिलकर छात्र संगठन समाज कल्याण सचिव एस राजू से मिलेंगे। घेराव करने वालों में राकेश नेगी, ओम कक्कड़, नितिन जोशी, भगवती प्रसाद, आशीष रावत, धीरज आदि मौजूद रहे।


पीजी कोर्स के लिए आज से मिलेंगे प्रॉस्पेक्टस
डीएवी कालेज में एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आज से प्रॉस्पेक्टस मिलने शुरू होंगे। कालेज प्राचार्य ने बताया कि पीजी कक्षाओं में प्रवेश हर साल की तरह मेरिट के आधार पर होगा, जिसके लिए प्रॉस्पेक्टस के साथ ही छात्रों को मेरिट फार्म दिया जाएगा। इसके अलावा कालेज के सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed