{"_id":"41d9e94258d1e5330d45072fe2309c02","slug":"admission-starts-at-fine-art-college-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइन आर्ट कॉलेज में सीटें खाली, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फाइन आर्ट कॉलेज में सीटें खाली, जल्द करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पहले फाइन आर्ट कॉलेज में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में अब तक 36 छात्रों ने आवेदन किए हैं। यहां कुल 60 सीटें हर कोर्स की हैं। दाखिला प्रक्रिया जारी है। 27 जून तक बिना लेट फीस के इस संस्थान में उपलब्ध करवाए पांच फाइन आर्ट विषयों में बिना लेट फीस आवेदन जमा होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद तीस जून तक दस रुपये लेट फीस के साथ आवेदन जमा किए जाएंगे। जवाहर लाल नेहरू गर्वमेंट डिग्री कॉलेज आफ फाइन आर्ट (जेजीडीसी फाइन आर्ट) शोघी को फिलहाल राजधानी के राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में शुरू किया है। कॉलेज में फाइन आर्ट कॉलेज का प्रोस्पेक्टस उपलब्ध है। इसमें हर आवश्यक जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन
अब तक आए आवेदनों में सबसे अधिक बारह आवेदन बी म्यूजिक वोकल में आए हैं, जबकि वादन में दस और एप्लाइड आर्ट में नौ आवेदन आए है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरआर चौहान ने कहा कि प्रवेश लेने के लिए छात्र किसी भी वर्किंग डे पर कॉलेज पहुंचकर इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह घोषणा के बाद शुरू किए जा रहे पहले बैच में अब तक अलग-अलग स्नातक डिग्री कोर्स के लिए 36 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन आने के बाद छात्र का एक टेस्ट होगा। इसमें उसकी रुचि और क्षमता का पता लगाया जाएगा।
कॉलेज में ये कोर्स हैं उपलब्ध
फाइन आर्ट कॉलेज में पांच तरह के कोर्स उपलब्ध है। इनमें 60-60 सीटें उपलब्ध रहेंगी। इसमें प्रवेश पाने को जमा दो परीक्षा पास छात्र पात्र हैं।
कोर्स==========कुल सीटें==========आवेदन
बीएएफए पेंटिंग====60===============5
बीएफए अप्लाइड आर्ट=60==============9
बीएफए मूर्तिकला====60 =============-
बी म्यूजिक
वादन==========60===============10
गायन=========60================12
शिक्षक भी पूरे
फाइन आर्ट कॉलेज की कक्षाएं चलाने को छोटे कमरे उपलब्ध हैं। पढ़ाने को तीन चित्रकला, मूर्तिकला और एप्लाइड आर्ट के शिक्षक तथा म्यूजिक में गायन और वादन के अलग-अलग शिक्षक भी उपलब्ध हैं। कोर्स का सिलेबस तैयार करने की जिम्मेदारी एचपीयू को दी है।