{"_id":"7d6ae8923de11881bc7c0326febb8f8f","slug":"admission-start-in-srinagar-medical-college-in-mbbs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS दाखिले शुरू, जानिए सीटें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS दाखिले शुरू, जानिए सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
Updated Mon, 13 Jul 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, पौड़ी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश शुरू हो गए हैं। दूर दराज से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों के साथ यहां पहुंचकर पंजीकरण करवाया। पूर्व में फर्जी दाखिलों के प्रकरण को देखते हुए पूरी प्रक्रिया गहन निगरानी में चल रही है।
विज्ञापन
कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। इनमें 85 सीटें उत्तराखंड प्री मेडिकल टेस्ट (यूपीएमटी) और 15 सीटें ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए हैं।
विज्ञापन
यूपीएमटी के 84 छात्रों को एडमिशन
फिलहाल यूपीएमटी से उत्तीर्ण 84 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। एक सीट जम्मू-कश्मीर के विस्थापितों के लिए रखी गई है। संबंधित कैटगरी में कोई भी अभ्यर्थी काउंसलिंग में नहीं पहुंचा था। वहीं एआईपीएमटी से चयनित अभ्यर्थियों के लिए भी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
47 छात्राएं और 37 छात्रों को मिलेगा प्रवेश
सोमवार से कॉलेज के प्रशासनिक भवन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। छात्र-छात्राएं पहले ही दिन यहां पहुंच गए थे। उनके ठहरने की व्यवस्था कॉलेज प्रशासन ने की थी। जिन छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हो गया, उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए बेस अस्पताल भेजा गया।
प्राचार्या प्रो. आईएस योग ने बताया कि 47 छात्राएं और 37 छात्र कॉलेज में प्रवेश लेंगे। सबके अंगूठों के छाप और फोटोग्राफ लिए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद सीट रिक्त होने पर वेटिंग अभ्यर्थी को प्रवेश का मौका दिया जाएगा।