{"_id":"9fbd8dbac09675b3583d818e128fd8ed","slug":"admission-start-in-la-martiniere","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ-मार्टीनियर में एडमिशन फॉर्म मिलना शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लॉ-मार्टीनियर में एडमिशन फॉर्म मिलना शुरू
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sat, 02 Nov 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉ-मार्टीनियर ब्वॉयज में एडमिशन फॉर्म का वितरण शुक्रवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन
एडमिशन फॉर्म सुबह 9 बजे से मिलने थे लेकिन कॉलेज के बाहर अभिभावकों की लाइन सुबह से ही लग गई।
कॉलेज के फादर मैक फॉरलैंड ने बताया कि आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद 12 दिसंबर से साक्षात्कार शुरू हो जाएंगे।
मैक फॉरलैंड के मुताबिक एडमिशन के लिए बच्चे का जन्म एक अक्तूबर 2009 से 30 सितंबर 2010 के बीच होना चाहिए।
आवेदन फॉर्म के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या फिर अस्पताल का सर्टिफिकेट लगाना जरूरी है।
फादर मैक फॉरलैंड ने बताया कि एडमिशन अभिभावकों और बच्चों के इंटरव्यू के आधार पर दिए जाएंगे।
स्कूल का नया सत्र अप्रैल से शुरू होगा। आवेदन फॉर्म 2 से चार नवंबर को नहीं मिलेंगे।
आवेदन फार्म देने का समय सुबह नौ से 12 बजे के बीच रखा गया है। पहले दिन तीन सौ से ज्यादा अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए एडमिशन फॉर्म लिए।