फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission start in dbs and sgrr

याचिका खारिज होने के बाद DBS-SGRR में एडमिशन शुरू

Sat, 09 Aug 2014 08:54 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Aug 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
admission start in dbs and sgrr

राजधानी देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में हाईकोर्ट की ओर से सरकार की याचिका खारिज करने के बाद अब दाखिले आज (शनिवार) से दोबारा शुरू होने जा रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि पहले से जारी मेरिट के मुताबिक ही बीए और बीएससी में एडमिशन किए जाएंगे।

विज्ञापन


कॉलेज में अनुमन्य सीटों पर दाखिलों को मेरिट जारी करने के बाद छात्रों का जबर्दस्त आंदोलन देखने को मिला था।
 
भारी विरोध के बीच शासन से मिले निर्देशों के आधार पर दाखिले रोक दिए गए थे। शुक्रवार को हाईकोर्ट का फैसला जानने के बाद कॉलेज प्रशासन ने शनिवार से दोबारा दाखिले शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पूर्व की मेरिट को भली भांति जांच परख लिया गया है। यह कॉलेज की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। छात्र इसके मुताबिक अपने प्रमाण पत्र लाकर दाखिला प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट जारी

admission start in dbs and sgrr

दूसरी ओर कॉलेज ने एमएससी और एमए की मेरिट भी जारी कर दी। एमएससी फिजिक्स में सामान्य की कटऑफ 77.91, एससी की 66.04, एसटी की 71.26 और ओबीसी की 75.98 प्रतिशत रही।

एमएससी कैमिस्ट्री में सामान्य की कटऑफ 76.89, एससी की 64.13, एसटी की 63.89, ओबीसी की 68.60 और बाहरी राज्य के लिए 79.45  प्रतिशत रही।

एमएमसी जूलॉजी में कटऑफ सामान्य की 70.15, एससी की 60.08, एसटी की 59.97, ओबीसी की 62.22 और बाहरी राज्य के लिए 78.36 प्रतिशत रही।

एमएससी बॉटनी में कटऑफ सामान्य की 67.33, एससी की 62.51, एसटी की 64.68, ओबीसी की 62.13 और बाहरी राज्य के लिए 68.35 प्रतिशत रही। एमए ज्योग्राफी में सामान्य की कटऑफ 64.50, एससी की 54.40, ओबीसी की 57.30 और बाहरी राज्य के लिए 63.70 प्रतिशत रही।

एमएससी मैथ्स में सामान्य की कटऑफ 71.20, एससी की 45.87, एसटी की 56.20, ओबीसी की 65 और बाहरी राज्य के लिए 71.90 प्रतिशत रही। इस मेरिट लिस्ट के मुताबिक कॉलेज में 12 अगस्त तक एडमिशन होंगे। इसके बाद 13 अगस्त को वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।

एसजीआरआर में शुरू हुए दाखिले

admission start in dbs and sgrr

हाईकोर्ट का आदेश आने के कुछ देर बाद ही श्री गुरु रामराय पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिले शुरू हो गए। कॉलेज प्रशासन ने विरोध कर रहे छात्र संगठनों के साथ वार्ता के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी। पहले दिन दस छात्रों ने दाखिला भी ले लिया।

इस बार अनुमन्य सीटों पर ही एडमिशन के नियम पर छात्र संगठन लगातार विरोध कर रहे थे। इसे देखते हुए कॉलेज में एक सप्ताह से दाखिला प्रक्रिया ठप थी।

कार्यवाहक प्राचार्य डा. अतुल सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले की फोन पर जानकारी लेने के बाद उन्होंने सभी छात्र संगठनों संग बैठक की। तय हुआ कि अब दाखिले मेरिट पर ही होंगे।

इसके साथ ही एडमिशन शुरू कर दिए गए। डा. सिंह ने बताया कि जिन छात्रों के नाम मेरिट सूची में हैं, वे मेरिट चेक कर शनिवार से नियत समय पर अपने प्रमाणपत्र लाकर दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। प्रथम मेरिट के आधार पर कॉलेज में 12 अगस्त तक दाखिले होंगे। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।

मेरिट पर एक नजर
बीएससी मैथ्स- 96 से शुरू होकर 73 प्रतिशत तक
बीएससी बायो ग्रुप - 91 से शुरू होकर 74 प्रतिशत तक
बीए प्रथम वर्ष - 87 से शुरू होकर 58 प्रतिशत तक
बीकॉम प्रथम वर्ष 95 से शुरू होकर 78.6 प्रतिशत तक

यहां चेक करें मेरिट : www.sgrrcollege.com

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed