{"_id":"efd9f76440813c4f41abc7bba958588e","slug":"admission-start-in-dav","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में शुरू हुआ मिशन एडमिशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी में शुरू हुआ मिशन एडमिशन
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कालेज में नए सत्र के मिशन एडमिशन का आगाज हो गया। एडमिशन खुलते ही कालेज में पहले दिन 902 एडमिशन हो गए। एससी और एसटी के छात्र भी अपने तहसीलदार द्वारा बनाए गए प्रमाण पत्रों के साथ दाखिला कराने पहुंचे। इस बीच एक छात्र नेता की पुलिस से तकरार होने के बाद बवाल होते-होते बचा।
विज्ञापन
बीए, बीएससी और बीकॉम के एडमिशन शुरू
बृहस्पतिवार को डीएवी में बीए, बीएससी और बीकॉम के एडमिशन शुरू हुए। कालेज प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले दिन सुबह साढ़े दस बजे से एक बजे तक 902 एडमिशन हुए। एडमिशन शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद कालेज के पूर्व महासचिव भगवती प्रसाद की पुलिस से तकरार हो गई।
विज्ञापन
मौके पर चीफ प्रॉक्टर डा. कौशल कुमार के बीचबचाव करने पर बवाल होते-होते बच गया। भगवती का आरोप था कि महिला पुलिसकर्मी जबर्दस्ती उन्हें पीछे खींच रही थी जबकि महिला पुलिसकर्मी का आरोप था कि भगवती ने उनके साथ बदतमीजी की है। थाने तक पहुंचने के बाद मामले में दोपहर बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन
आज बंद रहेंगे एडमिशन
अलविदा जुमा के चलते शुक्रवार (आज) को कालेज में एडमिशन प्रक्रिया बंद रहेगी। डीएवी प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने बताया कि गढ़वाल विवि की इस दिन प्रस्तावित परीक्षाएं तय समय पर होंगी।
एससी, एसटी प्रकरण पर सचिव से मिला एसएफआई
एससी और एसटी के छात्रों के लिए केवल तहसीलदार या एसडीएम के प्रमाण पत्र को जरूरी करार दिए जाने के समाजकल्याण विभाग के नियम के विरोध में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल समाज कल्याण सचिव एस राजू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सचिव से मांग की कि फिलहाल पुरानी व्यवस्था के तहत छात्रों को एडमिशन दे दिया जाए और उन्हें इसके लिए कम से कम चार माह का समय दिया जाए, क्योंकि आपदा के चलते प्रदेश में अभी अधिकारी व्यस्त हैं।
प्रतिनिधिमंडल के पंकज बड़वाल ने बताया कि सचिव ने इस पर अपनी सहमति दे दी है, जिसका पत्र जल्द ही डीएवी कालेज प्राचार्य को मिल जाएगा। इस मौके पर कवराज सिंह क्वीरियाल, निधी ठाकुर, विकास भट्ट और पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे। डीएवी कालेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन के मुताबिक पहले दिन 248 छात्रों ने एसटी और एसटी के तहसीलदार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश लिया।
हेल्प डेस्क में पहुंचे छात्र
कालेज प्रशासन की ओर से दाखिलों के लिए दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक हेल्प डेस्क बनाई गई थी। हेल्प डेस्क में छात्रों को एडमिशन से जुड़ी परेशानियों को दूर किया गया। इस दौरान छात्रों ने एडमिशन गैप और विवि के नियमों की भी जानकारी ली।
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें