{"_id":"f021a4f9099bf7f39bd0a0ed9e981971","slug":"admission-start-in-dav-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन के लिए डीएवी में उमड़ी भारी भीड़","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एडमिशन के लिए डीएवी में उमड़ी भारी भीड़
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
डीएवी कालेज में बुधवार को अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ जुटी। एडमीशन और चुनाव प्रचार के चलते कालेज के बाहर की सड़क और कैंपस में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने यह मुद्दा उठाया तो इसे लेकर कालेज प्रशासन और पुलिस के बीच वार्ता हुई। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार से डीएवी के सामने की सड़क पर वन-वे व्यवस्था लागू हो सकती है।
विज्ञापन
चुनाव सितंबर के प्रथम सप्ताह में
बुधवार को कालेज में जबर्दस्त भीड़ के बीच एक हजार छात्रों ने दाखिला लिया। एसएमएस सुविधा शुरू होने के बाद अब छात्र अपने एडमिट कार्ड लेने के लिए भी कालेज पहुंच रहे हैं। इस बीच कालेज प्रशासन ने छात्रसंघ चुनावों के लिए डा. गोपाल क्षेत्री को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। वे बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद चुनाव समिति का चयन करेंगे। इसके पश्चात चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। कालेज प्राचार्य के मुताबिक चुनाव सितंबर के प्रथम सप्ताह में होंगे।
विज्ञापन
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें