{"_id":"c33186139dd2f92147e2cdc6e4560ce4","slug":"admission-start-for-class-6th-in-sports-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज में अब नवीं से भी होंगे एडमिशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज में अब नवीं से भी होंगे एडमिशन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Jan 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में अब छठवीं के बाद भी खिलाड़ियों को एडमिशन का मौका मिल सकेगा। नए सत्र में छठवीं के साथ ही 9वीं कक्षा में दाखिले के लिए भी ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, 'आम आदमी पार्टी की असलियत आई सामने'
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा के अनुसार कॉलेज प्रबंध समिति में इसके प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। अब इसे शासन में भेजा जाएगा। चयन प्रक्रिया के लिए अलग गाइड लाइन और मापदंड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, घास की जगह मां ने रेत दिया बच्ची का गला
प्रक्रिया नए सत्र से शुरू होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज 20 साल से वॉलीबाल, क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और हॉकी के खिलाड़ियों को तैयार कर रहा है।
पढ़ें, अनुपमा हत्याकांडः राजेश गुलाटी पर फैसला जल्द
इसमें प्रवेश के लिए अप्रैल-मई में राज्य स्तरीय ट्रायल होता है और अब तक इससे कक्षा-6 में खिलाड़ियों को दाखिला दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस साल बैडमिंटन के लिए भी ट्रायल होगा।