{"_id":"eb61e66e4231d569408c44862ce39607","slug":"admission-schedule-will-announce-on-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर के दूसरे हफ्ते जारी होगा शेड्यूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नवंबर के दूसरे हफ्ते जारी होगा शेड्यूल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Oct 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
शहर के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल (प्री नर्सरी और नर्सरी) में दाखिले के लिए ट्राइसिटी के अभिभावकों की दौड़ शुरू हो गई है।
प्राइवेट स्कूलों में फोन करके और स्कूल में जाकर अभिभावक हर रोज आवेदन फार्म की जानकारी ले रहे हैं।
अप्रैल 2014 सत्र में भी शिक्षा विभाग करीब 80 प्राइवेट और 110 सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल का प्रपोजल तैयार कर रहा है।
नवंबर के दूसरे हफ्ते तक डीपीआई (स्कूल) की अध्यक्षता में गठित कमेटी इस पर फैसला लेगी।
गौरतलब है कि 2012 से शिक्षा विभाग ने शहर के प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूल स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के आवेदन का एक ही शेड्यूल जारी किया था।
सेक्टर-21 स्थित मानव मंगल स्कूल प्रिंसिपल संजय सरदाना का कहना है कि एंट्री लेवल पर कॉमन एडमिशन शेड्यूल का फैसला शिक्षा विभाग को लेना है।
स्कूल विभाग के फैसले को फोलो करेगा। सेक्टर-49 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल कॉर्डिनेटर जसलीन ने बताया कि रायन की अन्य ब्रांच के लिए विज्ञापन निकाल दिया है, लेकिन चंडीगढ़ स्कूल में दाखिले के लिए शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
सेक्टर-15 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल प्रिंसिपल डा.राकेश सचदेवा ने कहा कि कॉमन एडमिशन शेड्यूल से अभिभावकों के लिए प्राइवेट स्कूलों में आवेदन में काफी फायदा मिल जाता है।
अभिभावक पहले ही कर लें तैयारी
प्राइवेट स्कूलों में नौनिहालों के दाखिले के लिए अभिभावकों को आवेदन फार्म जमा कराने में ही काफी चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में अभिभावक अभी से जरूरी डॉक्यूमेंट तैयारी कर लें।
विज्ञापन
-बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र और उसकी फोटोकॉपी।
-बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
-बच्चे और अभिभावकों की ग्रुप फोटो आवेदन के समय तीन महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
-अभिभावकों का रेजीडेंट प्रूफ
10 दिन का मिलेगा समय
कॉमन एडमिशन शेड्यूल में ट्राइसिटी अभिभावकों को आवेदन के लिए कम से कम 10 दिन का समय दिया जाएगा। दो साल पहलेे शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों में आवेदन फार्म की फीस 100 रुपये तय की थी। हालांकि प्रास्पेक्टस की कीमत स्कूल अपने स्तर पर तय करेंगे।
गौरतलब है कि शहर के चार कॉन्वेंट स्कूल सेक्रेड हार्ट, कार्मल कॉन्वेंट, सेंट ऐंस और सेंट जोंस में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए सबसे अधिक मारामारी रहती है। इन चार स्कूलों में केजी और एलकेजी की 700 सीटें के लिए औसतन सात हजार के आवेदन फार्म आते हैं।
सेंट कबीर-26 में प्री-नर्सरी खत्म
शहर के प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में शुमार सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल आगामी सत्र 2014 में प्री नर्सरी को खत्म करने जा रहा है।
अब स्कूल में नर्सरी क्लास से ही दाखिला होगा। सेंट कबीर के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जीएस बख्शी ने बताया कि आगामी सत्र से स्कूल मे 11वीं का सेक्शन शुरू होगा।
जगह की कमी के कारण प्री-नर्सरी सेक्शन को बंद करने का फैसला लिया गया है।