फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission_schedule_private schools_govt schools_tricity

नौनिहाल को दाखिला दिलाना है तो जल्द करें और ये पढ़ें

Mon, 25 Nov 2013 11:54 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Nov 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
Admission_schedule_private schools_govt schools_tricity
शहर के 80 प्राइवेट, कान्वेंट और 110 सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले की दौड़ आज से शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत 25 नवंबर से शहर के सभी स्कूल प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी में दाखिले के लिए आवेदन फार्म जारी कर देंगे।
विज्ञापन


पहली बार सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के आवेदन फार्म संबंधित स्कूल की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। अभिभावकों को आवेदन फार्म जमा करने के लिए सिर्फ 50 रुपये फीस देनी होगी। कोई भी स्कूल प्रॉस्पेक्टस खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव नहीं डाल सकता।
विज्ञापन


चार कान्वेंट स्कूलों का क्रेज
शहर के चार कान्वेंट स्कूल सेंट जोंस, सेक्रेड हार्ट, कार्मल कान्वेंट और सेंट ऐंस में केजी और एलकेजी की करीब 710 सीटों पर दाखिले के लिए सबसे अधिक मारामारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-26 सेंट जोंस स्कूल की प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को सुबह 10 बजे से स्कूल का आवेदन फार्म जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दाखिले संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट पर मिलेगी।

उधर तीन अन्य कान्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले का फार्म दोपहर तक स्कूल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। आवेदन फार्म स्वीकार करने की तारीख अभी कान्वेंट स्कूलों ने घोषित नहीं की है।

प्राइवेट में भवन विद्यालय पर नजर
कान्वेंट के अलावा कई प्राइवेट स्कूलों में भी दाखिले के लिए अभिभावकों की पहली पसंद रहती है। सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय जूनियर विंग में प्री-नर्सरी की 100 सीटों के लिए आवेदन फार्म रविवार को ही वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

प्रिंसिपल तरुणा वशिष्ट के अनुसार आवेदन फार्म स्कूल गेट पर भी सुबह 9 से 11 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र की संभावित फीस जारी की गई है जिसमें 10 फीसदी तक इजाफा हो सकता है।

उधर सेक्टर-47 स्थित माउंट कार्मल ने प्री-नर्सरी की 70 सीटों का आवेदन फार्म वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बच्चे का जन्म 30 मार्च 2010 से 31 मार्च 2011 के बीच होना चाहिए।

सेक्टर-27 स्थित मोती राम प्रिंसिपल सरोज सावंत के अनुसार प्री-नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र अप्रैल 2014 को तीन साल होनी चाहिए। दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।

25 जनवरी 2014 को फीस जमा करानी होगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में  नर्सरी की 150 सीटों के लिए आवेदन फार्म मांगे हैं। जनरल कैटेगरी में 113 सीटें तय की गई है।

शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर
शहर के सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी और नर्सरी सीटों पर दाखिले के लिए शिक्षा विभाग ने रविवार को विभाग की वेबसाइट पर आवेदन फार्म और अन्य जानकारी का छह पेज का फार्म अपलोड कर दिया है।

अभिभावक वेबसाइट या संबंधित स्कूल से निशुल्क आवेदन फार्म ले सकते हैं। विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए एक किलोमीटर की सीमा तय की है। सीटें खाली रहने पर ही इसे बढ़ाया जा सकता है।

शिक्षा विभाग रखेगा स्कूलों पर नजर
एंट्री लेवल पर दाखिले को लेकर पहली बार दाखिले सिस्टम को काफी ओपन किया गया है। डीपीआई स्कूल की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने आवेदन फार्म निशुल्क जारी करने के आदेश दिए हैं।

विभाग ने स्कूलों के दाखिला प्रोसेस पर नजर रखने के लिए कमेटी गठित की है जोकि स्कूलों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार ने कहा कि अगर कोई स्कूल आवेदन फार्म के लिए पैसे या अधिक फीस वसूलता है तो उसकी शिकायत डीईओ दफ्तर में लिखित में की जा सकती है। प्रशासन तुरंत स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करेगा।


फीस की जानकारी देने से बच रहे प्राइवेट स्कूल  
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों में सभी स्कूलों को एडमिशन फीस के अलावा मासिक फीस और अन्य सभी चार्ज की जानकारी एडमिशन फार्म के साथ दिए जाने के आदेश दिए हैं। लेकिन रविवार को कई प्राइवेट स्कूलों ने फीस के तथ्य छिपाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed