{"_id":"dcb9373136b3057279b06291f96123f5","slug":"admission-schedule-on-engineering-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिला है तो यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिला है तो यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Jul 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहर के इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सीबीएसई द्वारा ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) घोषित किए जाने के बाद शुरू होगी। हालांकि, इंजीनियरिंग कालेजों में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रविवार से शुरू होनी थी, लेकिन सीबीएसई ने शनिवार तक ऑल इंडिया रैंक की घोषणा नहीं की। ऐसे में जब तक रैंक घोषित नहीं होते हैं, तब तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि सोमवार को सीबीएसई ऑल इंडिया रैंक घोषित कर देगा। पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सहित शहर के अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में जेईई (मेन) टेस्ट ऑल इंडिया रैंक के आधार पर होगा।
विज्ञापन
इस साल भी तीन बार ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद विद्यार्थी 13 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.chdenggadmissions.nic.in पर होगी। 15 से 18 जुलाई तक विद्यार्थी ऑनलाइन अपनी पसंद भर पाएंगे। 20 जुलाई को पहले राउंड की सीट अलॉट होंगी।
विज्ञापन
पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी), चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी), डॉ. एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसएसबीयूआईसीईटी), चंडीगढ़ कालेज ऑफ आर्किटेक्चर और पीयू के होशियारपुर स्थित क्षेत्रीय केंद्र में बीई में दाखिले के लिए संयुक्त काउंसिलिंग होती है। सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थी ही ऑनलाइन काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।