{"_id":"e339789b628bc605b4bc76680ab52828","slug":"admission-schedule-of-pu-announced-see-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Jun 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी विभागों में जुलाई 2014 सत्र में दाखिले का एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू की ओर से दाखिले संबंधी पीयू हैंडबुक ऑफ इन्फारमेशन भी विद्यार्थियों के लिए जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
हैंडबुक में पीयू में उपलब्ध सभी कोर्स और फीस संबंधी जानकारी दी गई है। पीयू प्रवक्ता अनुसार, हैंडबुक पीयू प्रशासनिक ब्लॉक के बेसमेंट से 550 रुपये में प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
डाक से हैंडबुक 660 रुपये में मिलेगी। पीयू के एमए, एमएससी, एमएससी (ऑनर्स) एम फार्मेसी जैसे कोर्स में दाखिला 7 से 15 जुलाई तक होगा।
चेयरपर्सन की अनुमति से 500 रुपये लेटफीस के साथ दाखिला 16 से 28 जुलाई तक होगा। पीयू में लेट दाखिला पीयू कुलपति की अनुमति और 1800 लेट फीस के साथ 20 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन