फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission schedule of 11th class in chandigarh schools

11वीं में दाखिले को 10 जून से मिलेंगे प्रॉस्पेक्टस, तैयार रहें

Tue, 02 Jun 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Jun 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
admission schedule of 11th class in chandigarh schools

शहर के 39 सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में 10 जून से एडमिशन प्रकिया शुरू हो जाएगी। 2015 सत्र मे सरकारी स्कूलों में 11 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस साल प्रॉस्पेक्टस की कीमत 130 रुपये तय की है। यह 10 जून से 20 जून तक मिलेंगे।

विज्ञापन


करीब 20 हजार प्रॉस्पेक्टस छपवाने के आदेश जारी किए गए हैं। 11वीं कक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने इस साल सीटों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी आवेदन फार्म अपलोड किया जाएगा। स्टूडेंट फार्म का प्रिंट लेकर उसे निर्धारित फीस के साथ 6 सरकारी स्कूलों में जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


कॉमन मेरिट लिस्ट
11वीं की कॉमन मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी होगी। 27 जून तक स्टूडेंट मेरिट पर अपने ऑब्जेक्शन दे सकते हैं। 30 जून को फाइनल मेरिट जारी होगी। एडमिशन के लिए फीस 1 और 2 जुलाई को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक भरी जाएगी। स्कूलों में 3 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों में मिलेंगे प्रॉस्पेक्टस
जीएमएसएसएस मार्डन हाउसिंग कॉप्लेक्स मनीमाजरा
जीएमएसएसएस-28डी
जीएमएसएसएस-20बी
जीएमएसएसएस-46
जीएमएसएसएस-40
जीएमएसएसएस-10

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed