{"_id":"5242b13ee29dc3008b5a42851ff63945","slug":"admission-schedule-for-llb-from-pu-announced-see-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू LLB 5 वर्षीय कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी, देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू LLB 5 वर्षीय कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jun 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में बीए-एलएलबी, बीकॉम एलएलबी 5 वर्षीय ला कोर्स में 2014-15 सत्र में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पीयू ने होशियारपुर और लुधियाना लॉ रीजनल सेंटर में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। पीयू प्रवक्ता के अनुसार पीयू द्वारा आयोजित एंट्रेंस टेस्ट में पास विद्यार्थी 9 जून से दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन फार्म और दाखिले संबंधी पूरी जानकारी पीयू की वेबसाइट www.uglaw.puchd.ac.in पर उपलब्ध होगी। बीए-एलएलबी (आनर्स) की 120 सीटों पर और बीकॉम-एलएलबी की 120 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूआईएलएस पीयू रीजनल सेंटर लुधियाना की 87 और पीयू लॉ रीजनल सेंटर होशियारपुर की 60 सीटों पर भी दाखिला दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार लॉ कोर्स में दाखिला एंट्रेंस टेस्ट और 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों की कंबाइन मेरिट के आधार पर होगा। दोनों परीक्षाओं को 50 फीसदी वेटेज दी जाएगी।