{"_id":"1c72dec266393f8cad5eafcf212337ce","slug":"admission-schedule-final-four-convent-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों के एडमिशन फार्म के लिए नहीं लगानी होगी लंबी लाइन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नौनिहालों के एडमिशन फार्म के लिए नहीं लगानी होगी लंबी लाइन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Nov 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चार प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूलों ने 2014-15 सत्र में एंट्री लेवल पर दाखिले का शेड्यूल तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
कई दिनों से सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन, सेक्रेड हार्ट, सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस और सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल की में 710 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
पिछले साल इन सीटों के लिए करीब 5600 आवेदन आए थे। सभी चार कान्वेंट स्कूलों में 25 नवंबर से एडमिशन का दौर शुरू हो जाएगा।
कान्वेंट स्कूलों की वेबसाइट पर 25 नवंबर पर आवेदन फार्म अपलोड कर दिया जाएगा। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन स्कूल के प्रवक्ता के अनुसार 25 नवंबर से वेबसाइट पर आवेदन फार्म अभिभावक ले सकते हैं।
विज्ञापन
फार्म जमा कराते हुए 50 रुपये फीस देनी होगी। सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फिल्ड, सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल ने पहले ही वेबसाइट पर दाखिले संबधी पूरी जानकारी जारी कर दी है।
विज्ञापन
भवन विद्यालय में 100 सीटों पर होगा दाखिला
सेक्टर-33 स्थित शहर के एक अन्य प्रतिष्ठित भवन विद्यालय मैनेजमेंट ने भी प्री-नर्सरी में दाखिले पर मुहर लगा दी है।
एंट्री लेवल पर 100 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। 25 सीटें ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) कोटे के तहत भरी जाएंगी।
स्कूल प्रबंधन ने एडमिशन फीस अनुमानित तौर पर 35 हजार रुपये तय की है। 25 नवंबर से स्कूल वेबसाइट पर आवेदन फार्म मिलेंगे।
2013 में भवन विद्यालय में दाखिले के लिए 1500 से अधिक आवेदन आए थे। सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल ने आगामी सत्र से प्री-नर्सरी में दाखिला नहीं लेने का फैसला किया है।
इस फैसले से काफी अभिभावक स्कूल के नोटिस बोर्ड को पढ़कर लौट रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी जीएस बख्शी ने बताया कि अगले सत्र से 11वीं क्लास में कॉर्मस सेक्शन शुरू किया जाएगा। जगह की कमी के कारण यह फैसला लिया गया है।
अभिभावकों को लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा
पहली बार शहर के प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में आवेदन फार्म लेने के लिए अभिभावकों को घंटों तक लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार ने सभी प्राइवेट स्कूलों को आवेदन फार्म निशुल्क देने के आदेश दिए हैं। आवेदन फार्म संबंधित स्कूल की वेबसाइट से प्रिंट लेकर 50 रुपये फीस के साथ जमा कराना होगा।
शहर के चार कान्वेंट स्कूलों के अलावा, विवेक हाई स्कूल, भवन विद्यालय, सेंट कबीर जैसे स्कूलों में आवेदन फार्म के लिए ही खूब मारामारी होती थी।
कमलेश कुमार ने कहा कि अभिभावकों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरकारी स्कूलों के आवेदन फार्म निशुल्क संबंधित स्कूल से 25 नवंबर से ही मिलेंगे।
प्राइवेट स्कूल का आवेदन फार्म नहीं मिलने पर अभिभावक डीईओ दफ्तर से प्राप्त कर सकते हैं।
शेड्यूल में कुछ बदलाव की संभावना
कॉमन एडमिशन शेड्यूल को लेकर डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार के साथ कान्वेंट स्कूल प्रबंधकों की बैठक में सहमति बन चुकी है।
कान्वेंट स्कूलों से मिली जानकारी अनुसार एडमिशन शेड्यूल में कुछ बदलाव के लिए अनुमति मांगी गई है। शेडयूल के तहत स्कूलों को 10 दिसंबर तक आवेदन फार्म जमा करने होंगे।
कान्वेंट स्कूलों में सालाना इवेंट के कारण आवेदन फार्म जमा करने की तिथि में थोड़ा बदलाव करने की मांग की जाएगी। अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
यह है कान्वेंट स्कूलों में सीटों का गणित
स्कूल का नाम-----क्लास------सीटें-----जनरल कोटा संभावित
सेंट जोन----------केजी-------160----95 से 100
सेक्रेड हार्ट--------एलकेजी-----200----130 से 140
कार्मल कान्वेंट-----एलकेजी-----120----60 से 70
सेंट ऐंस-----------एलकेजी-----230----170 से180
आरआईएमटी स्कूल ने जारी किया शेड्यूल
मनीमाजरा स्थित प्रतिष्ठित आरआईएमटी स्कूल प्रबंधन ने भी वीरवार को 2014-15 सत्र में एंट्री लेवल पर दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया।
प्रिंसिपल पूनम कटौच के अनुसार प्री-नर्सरी की 60 सीटों (45 जनरल और 15 ईडब्ल्यूएस) पर दाखिला दिया जाएगा। सोमवार से स्कूल वेबसाइट और स्कूल रिस्पेशन पर निशुल्क आवेदन फार्म मिलेगा।
प्री-नर्सरी की एडमिशन फीस 30 हजार और मासिक फीस 3500 तय की गई है। मासिक फीस में मल्टी मीडिया और वर्कशीट चार्जिज भी शामिल होंगे।
जनरल कैटेगरी का लकी ड्रा 10 जनवरी और ईडब्ल्यूएस का 15 जनवरी को होगा।