{"_id":"1c5361fa5eaa5b864e95a24f03c8c69e","slug":"admission-schdule-on-bba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कालेजों में बीबीए के दाखिले का शेडयूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सरकारी कालेजों में बीबीए के दाखिले का शेडयूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 11 Aug 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरकारी कालेजों में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन(बीबीए) की एडिशनल सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीयू प्रशासन की ओर से सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कामर्स कालेज(5 सीटें) और सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज(10 सीटें) बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। दोनों कालेज में बीबीए की 15 एडिशनल सीटों पर दाखिले के लिए 13 अगस्त को सुबह 9.30 बजे काउंसिलिंग होगी।
सेक्टर-42 कामर्स कालेज में काउंसिलिंग की जाएगी। प्रिंसिपल मनजीत बराड़ ने बताया कि वेटिंग लिस्ट वालों को ही मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। उधर सरकारी कालेजों में बीसीए की एडिशन सीटों के लिए 12 अगस्त को सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज में काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग कोआर्डिनेटर प्रो.रेणू अरोड़ा ने बताया कि जीसी-11 को 10 और जीसी-46 को 5 बीसीए की अतिरिक्त सीटें मिली हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह 9.30 बजे काउंसिलिंग शुरू होगी। वेटिंग लिस्ट में शामिल कैंडीडेट ही काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन