फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission schdule announce at punjab university

पीयू में दाखिला लेना है तो पढ़ें, एडमिशन शेड्यूल

Sat, 30 May 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 30 May 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
admission schdule announce at punjab university

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने 2015-16 सत्र में दाखिले के लिए एडमिशन नोटिस जारी कर दिया है। शुक्रवार को वीसी कमेटी रूम में डीयूआई प्रो. एके भंडारी ने नए सत्र में दाखिले का शेड्यूल और स्टूडेंट्स के लिए हैंडबुक जारी की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नए सत्र से यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) और डिपार्टमेंट ऑफ लॉ में एक वर्षीय एलएलएम कोर्स शुरू किया जा रहा है। पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट में भी एमडीएस (मास्टर इन डेंटल सर्जरी) कोर्स शुरू करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


29 जून तक करें आवेदन
पीयू डीपीआर विनीत पुनिया ने बताया कि पीयू के अधिकतर कोर्स में एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट के आधार पर दाखिला होता है। टेस्ट के रिजल्ट के बाद सभी स्टूडेंट्स को संबंधित विभाग में अलग से आवेदन करना होगा। यह आवेदन फार्म पीयू वेबसाइट-http://admissions.puchd.ac.in/. पर निशुल्क मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिला मिलने पर आवेदन फार्म की फीस 60 रुपये देनी होगी। अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए 29 जून तक आवेदन करना होगा। वहीं, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।

हैंडबुक में मिलेगी पूरी जानकारी
पीयू के सभी अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स में दाखिले संबंधी पूरी जानकारी पीयू वेबसाइट-www.pu.ac.in पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हैंडबुक ऑफ इनफोरमेशन भी है, जिसमें सभी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया, सीटें और विभिन्न कोटे की सीटों की जानकारी है।


सभी रिजर्व कैटेगरी की पूरी सीटों की जानकारी हैंडबुक में दी गई है। इसकी कीमत 550 रुपये रखी गई है। यह हैंडबुक पीयू प्रशासनिक ब्लॉक (बेसमेंट) में मिलेगी। इसके अलावा सिंगल विंडो पर हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2065,0172-2534866 पर सुबह 9.30 से 1 बजे और दोपहर 2.30 से 5 बजे तक जानकारी हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed