फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission process starts in JNU

JNU में दाखिले की रेस आज से शुरू

Tue, 11 Feb 2014 12:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Feb 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
Admission process starts in JNU
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए दाखिला प्रक्रिया के शुरू होने की घोषणा कर दी है। कुलपति प्रो एसके सोपोरी के अनुसार दाखिले के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


दाखिलों के लिए छात्रों को जवाहर लाल नेहरू प्रवेश परीक्षा (जेएनयूईई) पास करना अनिवार्य होगा। प्रवेश परीक्षा मई की 16,17,18 व 19 तारीख को देश  के 51 शहरों में आयोजित होगी। छात्र विभिन्न स्कूलों के प्रोग्राम में दाखिले के लिए 28 मार्च 2014 तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: JNU सेंट्रल लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तमाम पाठ्यक्रमों के अलावा इस बार बॉयोटेक्नोलाजी (सीईईबी) डिग्री प्रोग्राम में भी दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही मिलेगा। दाखिलों के लिए छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन माध्यम से छात्र यदि दाखिला फीस क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भरते हैं तो उन्हें बैंक चार्ज अलग से देना होगा। ऑनलाइन माध्यम प्रयोग करने वाले छात्रों को वेबसाइट पर 48 घंटों के बाद प्रिंट ई स्लिप मिल जाएगी।

आवेदन पत्र जेएनयू की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर भेजे जा सकते हैं। छात्र आवेदन पत्र, फीस व स्कूल प्रोग्राम संबंधी जानकारी के लिए जेएनयू की वेबसाइट www.jnu.ac.in  भी सर्च कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें: JNU में एमए लैंग्वेज में प्रवेश परीक्षा नहीं

जबकि ऑफ लाइन माध्यम में छात्र बैंक डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के नाम से डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा।

विवि प्रबंधन के अनुसार हालांकि जेएनयू प्रबंधन ने इस सत्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 51 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे जबकि पिछले सत्र में 55 शहरों में  परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed