{"_id":"266c13a2523d942bcf9180b03097424a","slug":"admission-process-starts-in-jnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU में दाखिले की रेस आज से शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
JNU में दाखिले की रेस आज से शुरू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Feb 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए दाखिला प्रक्रिया के शुरू होने की घोषणा कर दी है। कुलपति प्रो एसके सोपोरी के अनुसार दाखिले के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।
दाखिलों के लिए छात्रों को जवाहर लाल नेहरू प्रवेश परीक्षा (जेएनयूईई) पास करना अनिवार्य होगा। प्रवेश परीक्षा मई की 16,17,18 व 19 तारीख को देश के 51 शहरों में आयोजित होगी। छात्र विभिन्न स्कूलों के प्रोग्राम में दाखिले के लिए 28 मार्च 2014 तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
यह भी पढ़ें: JNU सेंट्रल लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहेगी
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तमाम पाठ्यक्रमों के अलावा इस बार बॉयोटेक्नोलाजी (सीईईबी) डिग्री प्रोग्राम में भी दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही मिलेगा। दाखिलों के लिए छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन माध्यम से छात्र यदि दाखिला फीस क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भरते हैं तो उन्हें बैंक चार्ज अलग से देना होगा। ऑनलाइन माध्यम प्रयोग करने वाले छात्रों को वेबसाइट पर 48 घंटों के बाद प्रिंट ई स्लिप मिल जाएगी।
आवेदन पत्र जेएनयू की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर भेजे जा सकते हैं। छात्र आवेदन पत्र, फीस व स्कूल प्रोग्राम संबंधी जानकारी के लिए जेएनयू की वेबसाइट www.jnu.ac.in भी सर्च कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: JNU में एमए लैंग्वेज में प्रवेश परीक्षा नहीं
जबकि ऑफ लाइन माध्यम में छात्र बैंक डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के नाम से डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा।
विवि प्रबंधन के अनुसार हालांकि जेएनयू प्रबंधन ने इस सत्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 51 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे जबकि पिछले सत्र में 55 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।