{"_id":"99c0b3e4a38e43ce961ef7247f03ff35","slug":"admission-process-starts-in-dehradun-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के स्कूलों में शुरू हुई एडमिशन की हलचल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
राजधानी के स्कूलों में शुरू हुई एडमिशन की हलचल
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Oct 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के स्कूलों में नए सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देहरादून के लगभग सभी स्कूलों में आज से फॉर्म बिकने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
अपने बच्चों के एडमिशन के लिए अभिभावक पहले ही दिन भारी संख्या में स्कूलों की तरफ रुख करते नजर आए। शहर के दून इंटरनेशनल, सेंट जोसेफ, ब्राइटलैंड सहित कई स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
देहरादून की स्कूलिंग पूरे भारत में प्रसिद्घ है। अभिभावकों के पास अपने बच्चे की बेहतर शिक्षा के लिए देहरादून में स्कूलों के बेहतर विकल्प मिलते हैं। इस कारण आसपास सहित पूरे देश से लोग यहां अपने बच्चों का एडमिशन कराने आते हैं।
विज्ञापन