सेना में जाना चाहते हैं तो RIMC में करें अप्लाई, प्रक्रिया शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सेना के विभिन्न अंगों में जाकर देशसेवा करना चाहते हैं तो राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज (आरआईएमसी) आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आरआईएमसी में जनवरी 2017 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक व दो जून को यह प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
आरआईएमसी में कक्षा आठ से युवाओं को प्रवेश दिए जाते हैं। देशभर के युवाओं के लिए यहां कुल 25 सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। इसमें हर राज्य की जनसंख्या के हिसाब से एक या दो सीटों में बांटा गया है।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का सातवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसकी आयु साढ़े ग्यारह से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परीक्षा के लिए 31 मार्च 2016 तक आवेदन कर सकते हैं।
तीन चरणों में होगी परीक्षा, जानिए प्रक्रिया
तीन चरणों की परीक्षा के बाद चयन सूची जारी होगी। पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद मौखिक परीक्षा चार अक्तूबर को होगी, जिसमें बौद्धिक ज्ञान के साथ ही व्यक्तित्व की भी परख होगी। इसे पार करने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण होता है। मौखिक परीक्षा के लिए केवल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही योग्य होंगे।
यहां कर सकते हैं ऑनलाइन भुगतान : www.rimc.gov.in
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा उसी राज्य में होगी, जहां उनके माता-पिता सेवारत हैं। मूल निवास प्रमाण पत्र का सत्यापन मौखिक परीक्षा से पूर्व कराया जाएगा।