बच्चे को सेना में है भेजना, RIMC में करें अप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने बच्चे को सेना में भेजना चाहते हैं तो राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) बेहतर विकल्प हो सकता है।
आरआईएमसी में जनवरी 2016 से शुरू होने वाले सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक और दो जून को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
आरआईएमसी में कक्षा आठ से छात्रों को प्रवेश दिए जाते हैं। देशभर के लिए कुल 25 सीटें हैं। इसमें अलग-अलग राज्यों के लिए राज्य की जनसंख्या के हिसाब से एक या दो सीटें तय हैं।
इसके लिए तीन चरणों में परीक्षा होती है। इसके बाद चयन सूची जारी की जाती है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी।
ऑनलाइन पेमेंट के लिए ये है वेबसाइट
इसके बाद मौखिक परीक्षा छह अक्तूबर को होगी, जिसमें बौद्धिक ज्ञान के साथ ही व्यक्तित्व की भी परख होगी। इसे पार करने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण होता है।
मौखिक परीक्षा के लिए केवल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही योग्य होंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा उसी राज्य में होगी, जहां उनके माता-पिता सेवारत हैं।
यहां करें आनलाइन भुगतान : पेमेंट
मूल निवास प्रमाणपत्र का सत्यापन मौखिक परीक्षा से पूर्व कराया जाएगा। आवेदन पत्र पोस्टल आर्डर या आरआईएमसी की वेबसाइट से आनलाइन भुगतान करके मंगाया जा सकता है।
ये है अर्हता
- आवेदन के लिए अभ्यर्थी का सातवीं पास होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी की उम्र साढ़े 11 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।