फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission process is on

स्कूलों में सीट पक्की करने को लगी होड़

Mon, 10 Mar 2014 01:29 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 10 Mar 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
Admission process is on

नोएडा के कई सीबीएसई स्कूलों में केजी से नौंवी तक में एडमिशन की दौड़ जारी है। यदि आपके बच्चे की सीट अभी तक पक्की नहीं हुई है तो अब आपके लिए अंतिम मौका है।

विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल, रायन इंटरनेशनल स्कूल, खेतान स्कूल, विश्व भारती स्कूल समेत करीब एक दर्जन स्कूलों को छोड़ दिया जाए तो बाकी सीबीएसई स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया जारी हैं।
विज्ञापन


रॉकवुड स्कूल में केजी से नौंवी तक में दाखिले के लिए फॉर्म मिल रहे हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये हैं। मैरी गोल्ड, मॉडर्न, नेहरू इंटरनेशनल, जेनेसिस ग्लोबल स्कूल, इंडसवैली स्कूल समेत अन्य तमाम स्कूलों में भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कानून के पेंच में अटका यूपी अपार्टमेंट एक्ट


बाल भारती स्कूल ने दाखिला प्रक्रिया की तारीख घोषित कर दी है। बाल भारती स्कूल में 11 मार्च से फॉर्म मिलने शुरू होंगे। फॉर्म मिलने की अंतिम तिथि 21 मार्च है और उसी दिन फॉर्म जमा किए जाएंगे।


स्कूल की वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। 28 मार्च को मांटेसरी टू से पांचवीं तक के लिए और 29 मार्च को छटी और ऊपर की कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। नतीजे 31 मार्च को स्कूल की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर अभिभावक देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed