फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission process delayed in Lucknow University

दो जून को होगा एलयू में दाखिले पर फैसला

Sun, 01 Jun 2014 11:12 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jun 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
Admission process delayed in Lucknow University

सीबीएसई, आईएसी और यूपी बोर्ड के 12वीं के नतीजे आ गए लेकिन अभी तक एलयू में दाखिले की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


एलयू में स्नातक व परास्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म की तारीखें दो जून को तय होंगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसबी निमसे व एनआईसी के अधिकारियों के बीच दो जून को महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।

इसमें फॉर्म की तारीखों से लेकर काउंसलिंग पर चर्चा होगी। सूत्रों की मानें तो इस बार एनआईसी एलयू से बीते साल की तुलना में अधिक रकम मांग रहा है। इस मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा होगी।


यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जून के पहले हफ्ते में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी करने की घोषणा की है।

ब्रोशर एलयू की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। एलयू में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के को-ऑर्डिनेटर प्रो. प्रवीण नागर का कहना है कि जून के पहले हफ्ते में ऑनलाइन फॉर्म जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन


अभी तक कोई निर्धारित तारीख इसलिए नहीं घोषित की गई है, ताकि स्टूडेंट्स को कोई कन्फ्यूजन न हो।

पीजी कक्षाओं में दाखिले के को-ऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया किजून के दूसरे हफ्ते में फॉर्म जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed