{"_id":"a4ae927323363b28d1f9b20cd2c07dfb","slug":"admission-process-continues-in-chandigarh-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटें बढ़ते ही कालेजों में दाखिले की दौड़ शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीटें बढ़ते ही कालेजों में दाखिले की दौड़ शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Aug 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) ने कालेजों विभिन्न अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रति यूनिट 5 और अधिकतम 10 सीटें बढ़ाने के फैसले के बाद कालेजों में फिर से दाखिले के लिए दौड़ शुरू हो गई है। सबसे अधिक मारमारी बीकॉम, बीबीए, बीएससी और साइंस के पीजी कोर्स के लिए है।
विज्ञापन
कई कालेजों ने चिट्ठी मिलते है वेटिंग लिस्ट वालों को दाखिले के लिए बुला लिया है, जबकि कुछ कालेज अगले एक दो दिन में अतिरिक्त सीटों पर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। अतिरिक्त सीटों पर दाखिला पाने वाले स्टूडेंट को 1890 रुपये लेट फीस के तौर पर देने होंगे। पीयू अधिकारियों के अनुसार नई सीटों पर दाखिले में वेटिंग लिस्ट वालों को ही तव्वजो दी जाएगी।
विज्ञापन
डीएवी में बीबीए, बीसीए की अतिरिक्त सीटें भी भरी
सेक्टर-10 डीएवी को अतिरिक्त सीटों की चिट्ठी सोमवार को ही मिल गई। मंगलवार दोपहर तक बीबीए और बीसीए की सभी सीटें भर गईं। डीन एडमिशन प्रो. अरुण अग्रवाल ने बताया कि कालेज को बीकॉम, बीबीए और बीसीए में 10-10 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
बीकॉम की सीटें 8 अगस्त को सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत होगी। कालेज में पीजी ज्योग्रॉफी, सोशोलॉजी, गणित, इंग्लिश और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में 5-5 अतिरिक्त सीटें बढ़ी हैं। बुधवार को अतिरिक्त सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
एसडी-32 और एमसीएम-32 में भी बढ़ेंगी सीटें
सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज ने बीकॉम, बीबीए, बीसीए, पीजी कोर्स में एमबीई, एमए इकोनॉमिक्स और एमकॉम में अतिरिक्त सीटें मांगी है। डा. अजय ने बताया कि मंगलवार तक कालेज को अतिरिक्त सीटों की चिट्ठी जारी नहीं हो पाई।
उन्होंने कहा कि बुधवार को चिट्ठी मिलते ही दाखिले की प्रक्रिया को दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उधर सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कालेज में भी बीकॉम, बीबीए और बीसीए में कुल 30 अतिरिक्त सीटें मिली हैं। एमए इंग्लिश में भी 5 सीटें मांगी गई हैं। कालेज एक-दो दिन में नई सीटों पर दाखिला पूरा करेगा।
देव समाज-45 में तीन विषयों में बढ़ी सीटें
सेक्टर-45 स्थित देव समाज कालेज फॉर वुमन में बीबीए (5) बीकॉम (10) और एमए इकोनॉमिक्स (5) अतिरिक्त सीटें मिली हैं। कालेज प्रिंसिपल डा. मीरा मोदी ने बताया कि बीबीए की चिट्ठी मिल गई है, सभी वेटिंग लिस्ट स्टूडेंट को फोन कर बुधवार को दाखिले के लिए बुलाया गया है। एमए इकोनॉमिक्स की चिट्ठी बुधावर तक मिलने की उम्मीद है। उधर, सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन को बीकॉम की 10 और एमकॉम की 10 अतिरिक्त सीटें जारी की गई हैं।
गवर्नमेंट कालेजों में बीबीए के लिए होगी सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग
शहर के सरकारी कालेजों में बीसीए के लिए सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कालेज (10 सीटें) और सेक्टर-46 गवर्नमेंट कालेज(5) सीटें मिलेंगी। इन सीटों के लिए पहले की तरह ज्वाइंट काउंसिलिंग सेक्टर-46 गवर्नमेंट कालेज में होगी।
उधर जीसी-11 और गवर्नमेंट कालेज फॉर कॉमर्स सेक्टर-42 में बीबीए की अतिरिक्त सीटों के लिए भी सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग की जाएगी। मंगलवार तक संबंधित कालेजों को चिट्ठी अलॉट नहीं हुई थी। जीसी-11 आईटी विभागाध्यक्ष प्रो. बीआर बंसल ने कहा कि काउंसिलिंग का शेड्यूल चिट्ठी मिलते ही जारी कर दिया जाएगा।