LU में बदलेंगे एडमिशन रूल्स, यहां पढ़िए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के साथ इस बार स्टूडेंट्स को मार्कशीट भी अपलोड करनी होगी। इसके पीछे मकसद वेरिफिकेशन के चक्कर में मेरिट सूची जारी करने में होने वाली देरी को रोकना है।
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के प्रवेश समन्वयक प्रो. प्रवीण नागर कहते हैं कि स्टूडेंट अपनी इंटरनेट की मार्कशीट निकालकर ऑनलाइन फॉर्म के साथ अपलोड कर सकते हैं।
तैयारियां अंतिम चरण में हैं और हम जून के पहले हफ्ते में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर देंगे।
वहीं पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए भी जो ऑनलाइन फॉर्म जारी किए जाएगा उसमें भी मार्कशीट को अपलोड करने पर विचार किया जा रहा है।
30 मई को होगा आखिरी फैसला
इस पर अंतिम निर्णय 30 मई को यूनिवर्सिटी प्रशासन व एनआईसी के अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
प्रो. प्रवीण कहते हैं कि इस बार यूनिवर्सिटी में मेरिट सूची जारी करने में अधिक समय खर्च नहीं किया जाएगा।
पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद दूसरी सूची हफ्ते भर के भीतर और तीसरी सूची चार दिनों के अंदर जारी होगी।
अभी तक मेरिट सूची तैयार करने से पहले ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले एक-एक स्टूडेंट का वेरिफिकेशन या तो ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट से या फिर बीते पांच सालों का ब्यौरा सीडी पर मांगकर किया जाता था।
इस वेबसाइट पर होगा काम
अब स्टूडेंट अपनी ऑनलाइन मार्कशीट का प्रिंटआउट जमा करेंगे और इसके बाद एडमिशन के समय उनकी ओरिजनल मार्कशीट से उसका मिलान कर लिया जाएगा।
इस बार स्टूडेंट को ऑनलाइन आवेदन शुल्क पहले जमा करना होगा। इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का पेमेंट गेट वे एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर लिंक होगा।
पीजी में भी दाखिले की तैयारी
इधर पीजी कक्षाओं में दाखिले के प्रवेश समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा कहते हैं कि पीजी कक्षा में दाखिले का ब्रोशर तैयार कर लिया गया है।
30 मई को एनआईसी के अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसबी निमसे की एक बैठक होगी, उसमें सारी चीजें तय कर ली जाएंगी।
उम्मीद है कि पीजी में भी स्टूडेंट्स से ऑनलाइन फॉर्म में मार्कशीट अपलोड करने का ऑप्शन रखा जाए। इससे मेरिट तैयार करने में आसानी होगी। जून के दूसरे हफ्ते में पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किए जाएंगे।
अभी तक स्नातक तृतीय वर्ष के रिजल्ट नहीं निकले हैं और रिजल्ट निकलने के बाद ही अधिक स्टूडेंट फॉर्म भरेंगे। मेरिट से दाखिला होने के कारण इसमें स्टूडेंट को स्नातक के अंक भरने होंगे।
अबकी एनआईसी मांग रहा ज्यादा पैसा
एलयू में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एनआईसी के माध्यम से जारी किए जाएंगे। सूत्रों की माने तो इस बार एनआईसी बीते साल की तुलना में करीब 40 प्रतिशत अधिक रकम मांग रहा है।
वह पीजी के फॉर्म के लिए ही प्रति स्टूडेंट के हिसाब से रकम तय करने की डिमांड कर चुका है। ऐसे में अब यूनिवर्सिटी प्रशासन एनआईसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द इस मामले का हल निकालेगा। 30 मई को होने वाली बैठक में यह अहम मुद्दा होगा।
बीते साल की तुलना में देर से निकल रहे फॉर्म
एलयू में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए इस बार जून के पहले हफ्ते में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी होंगे।
पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए भी जून के दूसरे हफ्ते में फॉर्म जारी होंगे। वहीं पीएचडी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म जुलाई में आ जाएं तो बड़ी बात होगी।
पीजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट जारी करने में जुलाई तक समय लगेगा। अभी यूनिवर्सिटी प्रशासन 28 जून तक हर हालत में यूजी के तृतीय वर्ष के फॉर्म जारी करने पर जोर दे रहा है।
बीते साल स्नातक कक्षाओं में दाखिले के फॉर्म 20 मई को ही जारी कर दिए गए थे।