फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission procedure start in kendriya vidhayalaya

केंद्रीय विद्यालय में शुरू हो रहे हैं दाखिले, यहां पढ़े पूरी जानकारी

Mon, 25 Jan 2016 10:35 AM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
admission procedure start in kendriya vidhayalaya

केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म आठ फरवरी से मिलेंगे। आवेदन फॉर्म के लिए किसी प्रकार शुल्क नहीं देना होगा। हां दाखिले के लिए पांच चरण की आरक्षण व्यवस्था से जरूर जूझना होगा।

विज्ञापन


राजधानी में स्थित सभी केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म 10 मार्च तक मिलेंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि भी यही है। राजधानी में केवीएस के नौ विद्यालय हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय एएमसी के प्रिंसिपल डॉ. एके पांडेय के अनुसार कक्षा एक में दाखिले के लिए किसी प्रकार टेस्ट नहीं लिया जाएगा। हालांकि, दाखिले के लिए पांच स्तर की कैटेगरी निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली कैटेगरी में केंद्र सरकार के ट्रांसफर होने वाले अधिकारी और कर्मचारी आएंगे। दूसरे स्तर पर केंद्र सरकार के ट्रांसफर न होने वाले अधिकारी और कर्मचारी आएंगे।

इसके बाद राज्य कर्मचारी और चौथे चरण में राज्य सरकार के अधीन आने वाले पब्लिक सेक्टर यूनिट में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चे आएंगे। पांचवीं कैटेगरी सामान्य जनता के लिए रखी गई है। प्रिंसिपल के अनुसार स्कूल की सभी शाखाओं में आरटीई एक्ट के अनुसार 25 फीसदी सीटों पर निशुल्क दाखिला दिया जाएगा।

1500 से ज्यादा सीटों पर होंगे दाखिले

admission procedure start in kendriya vidhayalaya

राजधानी के विभिन्न इलाकों में केंद्रीय विद्यालय संगठन के नौ स्कूल हैं। ये स्कूल पीजीआई, मेमौरा, आरडीएसओ, एएमसी कैंट, अलीगंज, सीआरपीपएफ, गोमतीनगर, आईआईएम रोड और दिलकुशा में स्थित हैं।

केंद्रीय विद्यालय, अलीगंज, गोमतीनगर और एएमसी को छोड़कर बाकी जगह विद्यालय एक शिफ्ट में चलता है। इन तीनों स्कूल में दो पालियों में कक्षाएं चलती हैं। इन स्कूलों में कक्षा एक में कुल मिलाकर 1500 से ज्यादा सीटों पर प्रवेश होगा।

नर्सरी और लोअर प्रेप में दाखिले के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। जबकि अपर प्रेप में दाखिले के लिए बच्चे को एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। इंटरव्यू पांच फरवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जबकि प्रवेश परीक्षा आठ फरवरी को होगी।

टेस्ट के लिए सुबह साढ़े आठ बजे रिपोर्ट करना होगा। टेस्ट में बच्चे से इंग्लिश और मैथ्स के सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed