फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission open on navodya vidhyalya

नवोदय विद्यालय में 6वीं में दाखिले का मौका

Tue, 30 Sep 2014 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Sep 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
admission open on navodya vidhyalya

देशभर के सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2015-16 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

विज्ञापन


इसके अंर्तगत प्रवेश परीक्षा के नामांकन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को होगी।

विद्यालय की प्राचार्या सुनीता वशिष्ठ ने विद्यालय स्तरीय टीम के साथ विभिन्न खंड़ों का दौरा करने के उपरांत बताया कि कक्षा 6 के प्रवेश के लिए नामांकन के लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर 31 अक्तूबर 2014 तक खंड शिक्षा अधिकारियों को जमा करवाना है।


प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2002 से पहले तथा 30 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए तथा उसे जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम में प्रवेशार्थ नामांकन करवाने के लिए कैथल जिले के सरकारी अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं कक्षा का नियमित छात्र होना चाहिए एवं तीसरी, चौथी तथा पांचवीं तीनों कक्षाएं लगातार पास की होनी चाहिएं। इन योग्यता को रखने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अथवा जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त करके नामांकन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed