फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission open in delhi university

DU में पढ़ना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है...

Mon, 02 Jun 2014 04:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Jun 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
admission open in delhi university

1. इस बार वोकेशनल कोर्सेज वालों के लिए भी चांस हैं। जैसे यदि कोई बीकॉम ऑनर्स के साथ दो वोकेशनल कोर्स को अंकों में शामिल करना चाहेगा, तो कर सकेगा। पिछले वर्ष इसकी इजाजत नहीं थी।

विज्ञापन


2. हर वोकेशनल विषय में 10 फीसदी अंकों की कटौती होगी। जैसे वोकेशनल कोर्स में अगर 80 अंक हैं तो वह 70 माने जाएंगे।

3. साइंस का छात्र कॉमर्स में दाखिला लेता है तो उसके कुल अंकों में से दो फीसदी अंकों की कटौती होगी।

4. बीकॉम के लिए एकाउंट्स जरूरी है। अगर 12वीं में एकाउंट्स पढ़ा है तो बीकॉम ऑनर्स कोर्स में अंकों की कटौती नहीं होगी। ऐसरा नहीं होने पर बेस्ट ऑफ फोर में से दो फीसदी की कटौती हो जाएगी।
विज्ञापन


5. गैप ईयर होने के बाद किसी भी छात्र को दाखिले से रोका नहीं जाएगा। कॉलेज उसे आधार नहीं बना सकते हैं।

6. स्पोर्ट्स दाखिले में सर्टिफिकेट की वेटेज 75 फीसदी व ट्रायल की 25 फीसदी होगी।

7. कोई कोर्स 12वीं में नहीं पढ़ा है, तब भी दाखिला हो जाएगा लेकिन दो फीसदी कटौती होगी।

8. म्यूजिक ऑनर्स, बीएमएस, बीएलएड, बीपीएड और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स में एडमिशन होंगे।

9. अगर 12वीं में इलेक्टिव इंग्लिश पढ़ी है तो बेस्ट ऑफ फोर में दो परसेंट का फायदा होगा। फंक्शनल इंग्लिश पढ़ी है तो दो परसेंट का नुकसान होगा।

10. 12वीं में मैथ्स नहीं पढ़ी है तो इकोनॉमिक्स ऑनर्स, कंप्यूटर साइंस ऑनर्स, स्टेटिक्स ऑनर्स व मैथ्स ऑनर्स में एडमिशन नहीं हो सकेगा। कॉमर्स में एडमिशन के लिए मैथ्स की शर्त लागू नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

admission open in delhi university

डीयू में सेशन 2014-15 के लिए सोमवार से फॉर्म मिलने और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एडमिशन फॉर्म के लिए कॉलेजों में 18 सेंटर बनाए गए हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी सोमवार को सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके जरिए आवेदन करने वाले छात्र डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फीस जमा कर सकते हैं। जबकि ऑफलाइन फॉर्म सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक मिलेंगे व जमा होंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने वालों को 100 रुपए का भुगतान करना होगा। आरक्षण वर्ग (एसी, एसटी व ओबीसी) के छात्रों को ऑनलाइन फीस में छूट नहीं मिलेगी।

वहीं, ऑफलाइन में भी आवेदन पर सामान्य व ओबीसी श्रेणी के स्टूडेंट्स को 100 रुपए और एससी, एसटी व फिजिकल हैंडिकैप्ड (पीएच) कैटेगिरी में आने वालों को 50 रुपए देने पड़ेंगे।

फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 16 जून है। उसके बाद किसी भी तरह का आवेदन नहीं लिया जाएगा।

ओएमआर फॉर्म में छात्रों को कॉलेज का विकल्प नहीं मिलेगा। उन्हें सिर्फ कोर्स की च्वाइस भरनी होगी। स्टूडेंट्स जितने भी कोर्सेज में चाहे आवेदन कर सकते हैं।

जिस किसी भी कट ऑफ लिस्ट में छात्र का नाम आए, वह किसी भी कॉलेज में एडमिशन ले सकता है। पहली पांच कट ऑफ के लिए छात्रों को तीन दिन का मौका मिलेगा। पहली लिस्ट 24 जून को आएगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी 16 जून तक होंगे और डीयू की वेबसाइट www.du.ac.in पर आवेदन किया जा सकता है।

एससी/एसटी व पीएच कैटेगिरी के स्टूडेंट्स का एडमिशन प्रोसेज भी जनरल की तरह ही होगा। स्पोर्ट्स और ईसीए कोटे के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों को अलग-अलग कॉलेज में जाकर आवेदन करना होगा।

यहां से मिलेंगे फॉर्म?

admission open in delhi university

--नॉर्थ दिल्ली-सेंट्रल दिल्ली--
- दौलत राम कॉलेज (नॉर्थ कैंपस)
- हंसराज कॉलेज (नॉर्थ कैंपस)
- एसजीटीबी कॉलेज (नॉर्थ कैंपस)
- इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन (शामनाथ मार्ग)
- स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज (अलीपुर)
- जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (जवाहर लाल नेहरू मार्ग)
- कालिंदी कॉलेज (ईस्ट पटेल नगर)

--साउथ दिल्ली--
- देशबंधु कॉलेज (कालकाजी)
- एआरएसडी कॉलेज (धौलाकुआं)
- गार्गी कॉलेज (सिरीफोर्ट रोड)
- पीजीडीएवी कॉलेज (नेहरू नगर रिंग रोड)
- दयाल सिंह (लोधी रोड)

--ईस्ट दिल्ली--
- श्यामलाल कॉलेज (शाहदरा)
- विवेकानंद कॉलेज (विवेक विहार)
- महाराजा अग्रसेन कॉलेज (वसुंधरा एन्कलेव)

--वेस्ट दिल्ली--
- राजधानी कॉलेज (राजा गार्डन)
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (पंजाबी बाग)
- भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लॉड साइंस (द्वारका)

किस मेट्रो स्टेशन से सेंटर पड़ेगा नजदीक?

admission open in delhi university

नॉर्थ दिल्ली से
रिठाला से कश्मीरी गेट की मेट्रो पकड़ें। फिर कश्मीरी गेट से अंडरग्राउंड जहांगीरपुरी वाली लाइन से विश्वविद्यालय स्टेशन पहुंचें।

साउथ दिल्ली से
बदरपुर वाली लाइन पकड़ें और सेंट्रल सेक्रेट्रिएट पर उतरें। यहां से जहांगीरपुरी वाली लाइन से विश्वविद्यालय पहुंचें। अगर आप गुड़गांव या साउथ दिल्ली से आते हैं तो मेट्रो सीधे जहांगीरपुरी जाएगी। इस लाइन पर विश्वविद्यालय स्टेशन पड़ेगा।

वेस्ट दिल्ली से
द्वारका से आने वाले राजीव चौक पर उतरें। वहां से वे जहांगीरपुरी वाली मेट्रो पकड़ लें।

ईस्ट दिल्ली से
नोएडा/वैशाली लाइन से राजीव चौक पहुंचें। यहां से आप जहांगीरपुरी वाली मेट्रो से विश्वविद्यालय स्टेशन पहुंच सकते हैं। अगर आप दिलशाद गार्डन से आते हैं तो कश्मीरी गेट पर उतरकर अंडरग्राउंड जहांगीरपुरी वाली लाइन से यूनिवर्सिटी पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed