{"_id":"ae8eb6df260d7491cb316fecd4532cf7","slug":"admission-open-at-dev-samaj-college-at-06-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव समाज कालेज में 6 जुलाई से करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
देव समाज कालेज में 6 जुलाई से करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 11 Jun 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव समाज कालेज फॉर वुमन सेक्टर-45 लड़कियों की पहली पसंद में शुमार है। इस कालेज की स्थापना 1981 में हुई थी। यहां हॉस्टल की भी सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
कॉलेज में 1100 स्टूडेंट को पढ़ाने की व्यवस्था है। नए सत्र के लिए बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए और कई अन्य प्रोफेशनल कोर्स के लिए छह जुलाई से आवेदन फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रॉस्पेक्टस की कीमत 600 रुपये रखी गई है और एक-दो दिनों में इसकी बिक्री शुरू हो सकती है। इस बार कालेज में योग एवं हेल्थ नया कोर्स भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ग्रेजुएट कोर्स और सीटें
बीए....................400
बीकॉम................140
बीएससी आईटी................40
बीबीए................40
बीसीए................80
प्रोस्ट ग्रेजुएट कोर्स
एमए इकोनोमिक्स................60
पीजीडीसीए................80
नया कोर्स
योग एवं हेल्थ
एक हजार छात्राओं के लिए हॉस्टल
देव समाज कालेज में छात्राओं के लिए तीन ब्लॉक हैं और एक हजार छात्राओं के रहने की व्यवस्था है। प्रति छात्रा 62 हजार रुपये फीस रखी गई है। कालेज में आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम भी बना है। कालेज परिसर में ही खेल मैदान और टेबल टेनिस सेंटर भी बनाया गया है।